Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंसVIDEO : क्यूट से दिखने वाले ये बंदर असम के किसानों के लिए बने मुसीबत, हिमंता सरकार ने हिमाचल से मांगी मददउमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्यायजिले में अब तक औसत 635.6 मि.मी. वर्षा दर्जtest 1मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंदी दिवस की दीं शुभकामनाएंGanesh Chaturthi: CM देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, बोले - रिपोर्ट आते ही UCC करेंगे लागूVIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभी

VIDEO : क्यूट से दिखने वाले ये बंदर असम के किसानों के लिए बने मुसीबत, हिमंता सरकार ने हिमाचल से मांगी मदद

Author
Prabhat Khabar 14 सितंबर 2026, 02:09 pm
VIDEO : क्यूट से दिखने वाले ये बंदर असम के किसानों के लिए बने मुसीबत, हिमंता सरकार ने हिमाचल से मांगी मदद

Guwahati : वीडियो में दिखाई दे रहे बंदर देखने में काफी क्यूट लग सकते हैं. लेकिन असम के कई ग्रामीण इलाकों में इन्होंने आतंक मचा रखा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक मृणाल सैकिया ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के गांवों में बंदरों की वजह से खेती को भारी नुकसान पहुंच रहा है.

उन्होंने आगाह किया कि अगर समय रहते इस समस्या को नियंत्रित नहीं किया गया, तो राज्य के खेत पूरी तरह असुरक्षित हो जाएंगे, जिससे आने वाले दिनों में असम में बड़ा खाद्य संकट खड़ा हो सकता है. विधानसभा में गूंजा मुद्दा, कैबिनेट से मिली स्टडी टूर को मंजूरी विधायक मृणाल सैकिया ने बताया कि बंदरों के इस उत्पात पर असम विधानसभा में भी कई बार चर्चा हो चुकी है.

समस्या की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार अब इसके स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में असम कैबिनेट ने एक अध्ययन दल को दूसरे राज्य भेजने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है. हिमाचल मॉडल का अध्ययन करेगा 7 विधायकों का दल असम सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश के मॉडल को समझने का फैसला किया है.

हिमाचल प्रदेश में भी पूर्व में इसी तरह का गंभीर संकट सामने आया था, जिसे वहां की सरकार ने विशेष उपायों और वैज्ञानिक तरीकों से नियंत्रित किया था. अब असम के सात विधायकों का एक दल संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश का दौरा करेगा. यह दल वहां उठाए गए कदमों और रणनीतियों का मौके पर जाकर अध्ययन करेगा.

दौरे के बाद सरकार को सौंपी जाएगी डिटेल्ड रिपोर्ट हिमाचल दौरे के बाद यह विशेष टीम अपनी विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट तैयार करेगी और असम सरकार को आवश्यक सिफारिशें सौंपेगी. इन सिफारिशों के आधार पर राज्य सरकार असम में बंदरों के आतंक को रोकने, फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसानों को राहत देने के लिए एक ठोस एवं स्थायी नीति लागू करेगी.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit PHOTOS: ग्रैंड वेन्यू से लेकर ग्रीन मैसेज तक, 8 तस्वीरों में कैद हुआ दिल्ली समिट का पावर शो.

Ad

ताज़ा खबरें