Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
VIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्तावदुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 क

VIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामला

Author
Prabhat Khabar 14 सितंबर 2026, 11:14 am
VIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामला

Gurugram Viral Video : गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर रोड रेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला बाइक सवार हादसे के बाद सड़क पर घिसटती दिखाई दे रही है. महिला ने आरोप लगाया है कि एक कार चालक ने पहले उसे रोकने की कोशिश की, फिर उसका पीछा किया और बाद में उसकी बाइक को टक्कर मार दी.

हादसे में महिला घायल हो गई हैं. बाइक के पास आई कार, फिर करने लगी पीछा हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, घटना रविवार सुबह की है. मामला तब सामने आया, जब पीड़िता सिया ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो शेयर किया. वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने मामले का संज्ञान लिया.

View on Instagram सिया ने बताया कि वह अपनी Aprilia स्पोर्ट्स बाइक से दोस्तों के साथ जा रही थीं. इसी दौरान एक सफेद रंग की सेडान कार उनकी बाइक के काफी करीब आ गई. सिया का आरोप है कि कार चालक ने उन्हें रुकने का इशारा किया. इसके बाद वह गोल्फ कोर्स रोड पर उनका पीछा करने लगा.

सिया के मुताबिक, उन्होंने कार चालक से दूरी बनाए रखने को कहा, लेकिन वह लगातार रुकने का इशारा करता रहा. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कार में मौजूद लोग नशे में थे. उन्होंने कार से दूरी बनाए रखने की कोशिश की. दोस्त ने रोकने की कोशिश की, तभी... सिया ने बताया कि उनके एक दोस्त ने बाइक से उनके और कार के बीच आने की कोशिश की, ताकि कार उन्हें रोक न सके.

इसी दौरान कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में हादसे का पूरा घटनाक्रम नजर आता है. महिला बाइक से गिरने के बाद सड़क पर कुछ दूरी तक घिसटती दिखाई देती है, जबकि उनकी बाइक दूसरी तरफ फिसल जाती है. हादसे के बाद उनके एक दोस्त ने ट्रैफिक सिग्नल पर कार को रोकने की कोशिश की.

हालांकि, आरोप है कि कार चालक वहां से तेजी से निकल गया. सिया ने कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ये भी पढ़ें: सऊदी अरब पर फिर हूतियों का हमला, शरूराह बेस के हथियार डिपो को बनाया निशाना पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप तुरन ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की मदद से गोल्फ कोर्स रोड पर हादसे की सही जगह और संबंधित थाना क्षेत्र की जानकारी जुटा रही है.

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में कोई सूचना नहीं दी गई थी और न ही पीड़िता की ओर से कोई लिखित शिकायत मिली है. पुलिस अब पीड़िता से संपर्क कर शिकायत लेने की कोशिश करेगी. शिकायत मिलने के बाद कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

सिया ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस घटना के बाद उन्हें गुरुग्राम की सड़कों पर खुद को असुरक्षित महसूस हुआ..

Ad

ताज़ा खबरें