मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणेश चतुर्थी और तीज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता हैं। उनकी आराधना से जीवन में सुख, समृद्धि और शुभता का संचार होता है। वहीं, तीज पर्व माताओं-बहनों के सौभाग्य की वृद्धि कर उनके जीवन को सुखमय बनाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों पर्वों के मौके पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि-खुशहाली एवं सबके मंगलमय जीवन की कामना की है।
Source:MP Info