मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीहरि विष्णु के तृतीय अवतार भगवान वराह की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि भगवान वराह का अवतार धरा की रक्षा, धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश का प्रतीक है। उन्होंने प्रार्थना की कि उनकी कृपा से हमारी धरती सुरक्षित, जीवन मंगलमय और समाज में धर्म और सद्भाव की भावना सुदृढ़ हो।
Source:MP Info