Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चाVIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूंपुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्साVideo: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहींVideo: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगेप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी | प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 4.79 हेक्टेयर भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमणकिसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चाKal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएं

बम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?

Author
Prabhat Khabar 12 सितंबर 2026, 01:29 pm
बम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?

BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सिक्योरिटि पर हर किसी की नजर है. वजह सिर्फ दोनों नेताओं की सुरक्षा नहीं, बल्कि उनकी खास प्रेसिडेंशियल कारें भी हैं. पुतिन रूस की औरस सेनाट (Aurus Senat) में सफर कर रहे हैं, जबकि शी जिनपिंग की पसंद चीन की होंगछी एन701(Hongqi N701) है.

दोनों कारें दिखने में जितनी लग्जरी लिमोजिन हैं, उनती ही बेहद खास सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कितना सुरक्षित है पुतिन की औरस सेनाट ? व्लादिमीर पुतिन ने 2018 में औरस सेनाट को अपनी आधिकारिक कार के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू किया था.

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति मर्सिडीज-बेंज एस 600 गार्ड पुलमैन में सफर करते थे. औरस सेनाट ( Aurus Senat Price Features Safety) को रूस के कोर्टेज प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया था. जिसका मकसद देश के शीर्ष अधिकारियों के लिए घरेलू स्तर पर लग्जरी और सुरक्षित वाहन तैयार करना था.

आम औरस सेनाट के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इसमें 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो वी8 हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है. यह करीब 598 हॉर्सपावर और 880 एनएम टॉर्क पैदा करता है. इसमें नौ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा दिया गया है. पुतिन के इस्तेमाल वाली बख्तरबंद कार में सुरक्षा से जुड़े कई दूसरे बदलाव किए गए हैं.

जिसको लेकर अलग-अलग दावा किया जाता है. हालांकि, इसकी वास्तविक बैलिस्टिक सुरक्षा और दूसरे संवेदनशील सुरक्षा सिस्टम की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं है. शी जिनपिंग की होंगछी एन701 क्यों है इतनी खास? चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रेसिडेंशियल कार होंगछी एन701 और भी ज्यादा रहस्यमयी है.

होंगछी का मतलब ‘रेड फ्लैग’ है और यह चीन का प्रतिष्ठित सरकारी कार ब्रांड रहा है. एन701 को लेकर चीन ने आधिकारिक तौर पर बेहद सीमित तकनीकी जानकारी जारी की है. इसकी लंबाई, इंजन, पावर और सुरक्षा कवच को लेकर कई रिपोर्टों में अलग-अलग आंकड़े मिलते हैं. N701 की लंबाई 18 फीट से ज्यादा और वजन तीन टन से अधिक होने का अनुमान है.माना जाता है कि इसमें भारी कवच, बुलेट-रेजिस्टेंट ग्लास और मजबूत बॉडीवर्क के अलावा अलग लाइफ-सपोर्ट और सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम भी दिए गए हैं.

हालांकि, औरस की तुलना में N701 की तकनीकी खूबियों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. चीन ने अब तक इसके इंजन, पावर आउटपुट या बैलिस्टिक प्रोटेक्शन के सटीक स्तर का खुलासा नहीं किया है.इस लिमोजिन को बेहद सीमित संख्या में बनाया जाता है और यह आम निजी खरीदारों के लिए उपलब्ध नहीं है.

माना जाता है कि यह एक भारी और बेहद सीमित इस्तेमाल वाली बख्तरबंद लिमोजिन है. इसमें मजबूत बॉडी, बुलेट-रेजिस्टेंट ग्लास और राष्ट्रपति की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष सिस्टम होने की रिपोर्टें हैं. ये भी पढ़ें: Video : कार डिप्लोमेसी से दुनिया को क्या संकेत देते हैं पीएम मोदी? पुतिन के साथ क्यों खास है ये कैमिस्ट्री दोनों कारों में क्या है कॉमन? औरस सेनाट और होंगछी एन701 की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ इनकी ताकत या लग्जरी नहीं है.

दोनों को इस तरह तैयार किया गया है कि देश के सर्वोच्च नेता यात्रा के दौरान भी सुरक्षित तरीके से काम और संचार कर सकें. इन कारों में आराम के साथ-साथ सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता दी जाती है. यही कारण है कि इनके कई तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं किए जाते.

दिलचस्प बात यह है कि दोनों कारों का भारत से पहले भी कनेक्शन बन चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान होंगछी एल5 और औरस सेनाट में सफर करते देखा जा चुका है. इस बार दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान जहां दुनिया की नजर पुतिन और शी जिनपिंग की मुलाकात पर है, वहीं उनके काफिले की ये हाई-सिक्योरिटी लिमोजिन भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी एक्सपर्ट ने कहा- डिप्लोमेसी में नंबर वन बन रहे भारत के पास ग्लोबल साउथ की आवाज बनने का मौका! जानिए कैसे?.

Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

VIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूं
राष्ट्रीय

VIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूं

पुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्री
राष्ट्रीय

पुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्री

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?
राष्ट्रीय

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?