Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्साVideo: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहींVideo: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगेप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी | प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 4.79 हेक्टेयर भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमणकिसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चाKal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान

पुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्री

Author
Prabhat Khabar 12 सितंबर 2026, 08:57 am
पुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्री

राजधानी दिल्ली इन दिनों दुनिया की बड़ी कूटनीतिक हलचलों का केंद्र बनी हुई है. भारत की मेजबानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत आज (12 सितंबर) से हो रही है. सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को चलेगा. इससे पहले शुक्रवार को BRICS बिजनेस फोरम में लीडर्स सेशन के दौरान सामने आई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ मुलाकातों की तस्वीरें चर्चा में हैं.

ब्रिक्स बिजनेस फोरम के दौरान पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन हाथ मिलाते हुए तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी का नेताओं के साथ सहज अंदाज नजर आया. कहीं उन्होंने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया तो कहीं ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान के साथ हाथ थामे बातचीत करते दिखाई दिए.

इन तस्वीरों को सिर्फ व्यक्तिगत केमिस्ट्री तक सीमित करके देखने से बेहतर है इन मुलाकातों के पीछे व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति जैसे अहम मुद्दे को देखना. पुतिन के साथ करीब 45 मिनट चली बातचीत प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 11 सितंबर को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई.

दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने के साथ व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, बुनियादी ढांचे, महत्वपूर्ण खनिजों और दूसरे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की. भारत और रूस ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने की दिशा में काम करने की बात भी आगे बढ़ाई है.

प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लगभग 45 मिनट तक चर्चा हुई बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर संघर्षों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए करने की भारत की नीति दोहराई. रूस और भारत के बीच लंबे समय से चली आ रही विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में और मजबूत करने पर भी जोर रहा.

इन्नोप्रोम प्रदर्शनी के दौरान पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन पुतिन को PM ने दिया खास तोहफा मोदी और पुतिन की मुलाकात का एक खास पल वह रहा, जब प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति को तमिल के महान संत और कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को तमिल के महान संत और कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया प्रधानमंत्री ने खुद बताया कि यह पुस्तक भाषाओं और सीमाओं से परे तिरुवल्लुवर की ज्ञान परंपरा को सामने रखती है. इस तोहफे को दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान के साथ दिखी अलग बॉन्डिंग रूसी राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ भी द्विपक्षीय बातचीत की. दोनों नेताओं की यह कुछ ही समय में दूसरी मुलाकात है. इससे पहले दोनों की मुलाकात अगस्त के अंत में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान हुई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान एक दूसरे का हाथ थामें नजर आए बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति के रास्ते से होना चाहिए. इसके साथ ही समुद्री रास्तों की सुरक्षा, व्यापारिक जहाजों की आवाजाही और समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी भारत की चिंता सामने रखी गई.

तस्वीरों में मोदी और पेजेशकियान का सहज अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. दोनों नेताओं को बातचीत के दौरान हाथ थामे देखा गया. सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लेकर दोनों नेताओं की केमिस्ट्री की चर्चा तेज है. ब्रिक्स में दिखी भारत की कूटनीतिक पहुंच ब्रिक्स अब पहले के मुकाबले काफी बड़ा समूह बन चुका है.

2026 में इसके 11 सदस्य हैं, ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात. भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और नई दिल्ली में 12–13 सितंबर को 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है.

BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन के दौरान ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर भारत की इस साल की अध्यक्षता का मुख्य विषय सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण है. ब्रिक्स के एजेंडे में व्यापार, वित्त, तकनीक, विकास और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं.

दिल्ली में जुट रही दुनिया की बड़ी ताकतें ब्रिक्स सम्मेलन के लिए विदेशी नेताओं का दिल्ली पहुंचना जारी है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई देशों के नेता और प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं.

ऐसे समय में जब दुनिया यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में तनाव, ऊर्जा और वैश्विक व्यापार जैसी चुनौतियों से गुजर रही है, दिल्ली में होने वाली बैठकों पर पूरी दुनिया की नजर है. ये भी पढ़ें: Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’.

Ad

ताज़ा खबरें

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?
राष्ट्रीय

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं
राष्ट्रीय

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं

Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे
राष्ट्रीय

Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे