Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथनBRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैपप्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमराजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हालबम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चाVIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूंपुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्साVideo: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहींVideo: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे

BRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैप

Author
Prabhat Khabar 12 सितंबर 2026, 03:34 pm
BRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैप

भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन के अगले 20 वर्षों के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा सामने रखा. उन्होंने कहा कि BRICS अब अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर चुका है और यह उसके लिए ‘coming of age’ यानी परिपक्वता और नई जिम्मेदारी के दौर में प्रवेश करने का समय है.

PM मोदी ने BRICS को सिर्फ एक समूह के रूप में नहीं, बल्कि वैश्विक व्यवस्था में बदलाव की ताकत के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया. ‘पावर के पिरामिड’ को ‘पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म’ में बदलने की बात PM मोदी ने मौजूदा वैश्विक शासन व्यवस्था की तुलना ‘पावर की पिरामिड’ से की.

उन्होंने कहा कि आज वैश्विक फैसलों और सत्ता का बड़ा हिस्सा ऊपर केंद्रित है, जबकि कई ऐसे देश हैं जो इन फैसलों से प्रभावित होते हैं, लेकिन उन्हें बनाने में उनकी भूमिका सीमित है. उन्होंने कहा कि Global South आज वैश्विक संकटों की अगली कतार में है, लेकिन निर्णय लेने की प्रक्रिया में पीछे है.

ऐसे में इस ‘pyramid of privilege’ को ‘platform of partnership’ में बदलने की जरूरत है, जहां हर देश की आवाज हो, हर सदस्य की हिस्सेदारी हो और मानवता का विकास केंद्र में रहे, यानी वैश्विक पावर का डिस्ट्रीब्यूशन हो और दुनिया के फैसलों में हर देश की राय शामिल हो.

इसी दिशा में प्रधानमंत्री ने प्रस्ताव दिया कि BRICS देश वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार के लिए 10 प्रस्ताव तैयार करें और इन्हें अगले BRICS Summit तक एक Reform Roadmap का रूप दिया जाए. UN से ग्लोबल फाइनेंस तक बदलाव पर जोर PM मोदी ने वैश्विक संस्थाओं में प्रतिनिधित्व, जवाबदेही और नियम बनाने की प्रक्रिया में सुधार को तीन प्रमुख क्षेत्र बताया.

उन्होंने कहा कि UN Security Council में सुधार को अब और टाला नहीं जा सकता. इस सुधार की बातचीत को निश्चित समयसीमा और स्पष्ट परिणामों से जोड़ने की जरूरत है. उन्होंने वैश्विक वित्तीय संस्थाओं में भी बदलाव की बात कही. उनके मुताबिक, इन संस्थाओं में वोटिंग पावर, नेतृत्व की भूमिका और नीतिगत प्राथमिकताएं आज की आर्थिक वास्तविकताओं के अनुरूप होनी चाहिए, जो देश वैश्विक आर्थिक विकास में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें वैश्विक आर्थिक व्यवस्था के फैसलों में भी उचित भूमिका मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम? इसके साथ ही PM मोदी ने BRICS के अपने कामकाज को मजबूत करने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने BRICS Continuity and Implementation Mechanism बनाने की बात कही, ताकि हर साल अध्यक्षता बदलने के बावजूद संगठन के फैसलों और पहलों की रफ्तार न रुके.

इसके लिए Troika व्यवस्था के जरिए फैसलों की निगरानी और एक सुरक्षित डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने का प्रस्ताव भी रखा गया. प्रधानमंत्री ने समुद्री क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ‘Seafarers' Emergency Support Network’ बनाने का सुझाव भी दिया. इसके जरिए संकट में फंसे समुद्री यात्रियों को मेडिकल सहायता, परिवार को सूचना और जरूरत पड़ने पर evacuation जैसी मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: BRICS: व्यापार बढ़ाने का प्लान, मोदी ने रखे 3 टारगेट, पुतिन बोले- रूस पर 30 हजार से ज्यादा प्रतिबंध PM मोदी का संदेश साफ है कि BRICS के अगले 20 साल केवल विस्तार और बैठकों तक सीमित नहीं होने चाहिए. संगठन को अपने भीतर लिए गए फैसलों को जमीन पर उतारने के साथ वैश्विक शासन व्यवस्था में भी ज्यादा प्रतिनिधित्व, जवाबदेही और साझेदारी की दिशा में काम करना चाहिए..

Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन

प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूम
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूम

राजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
राष्ट्रीय

राजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

बम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?
राष्ट्रीय

बम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?