Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Durga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराह जयंती पर दीं शुभकामनाएंMumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएंSchool Holiday 14 September: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, इन राज्यों में रहेगी छुट्टीBRICS Delhi Declaration: Xi-Putin और ग्लोबल साउथ के बीच, भारत ने क्या हासिल किया?राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सचमोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथनBRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैपप्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमराजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हालबम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?

Durga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछली

Author
Prabhat Khabar 13 सितंबर 2026, 01:10 pm
Durga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछली

हावड़ा से कुंदन कुमार झा की रिपोर्ट हर साल दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश सरकार बतौर उपहार पद्मा नदी की स्वादिष्ट हिल्सा मछली बंगाल भेजती है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग है. बांग्लादेश में हिल्सा का उत्पादन कम होने के कारण अब भारत से ही वहां हिल्सा भेजी जा रही है.

बताया जा रहा है कि हावड़ा होलसेल फिश मार्केट से करीब 500 मीट्रिक टन हिल्सा मछली बांग्लादेश भेजी जा चुकी है. गुजरात की हिल्सा की मांग बढ़ी हावड़ा होलसेल फिश मार्केट एसोसिएशन के सचिव सैयद अनवर मकसूद ने बताया कि इस समय गुजरात से बड़ी मात्रा में हिल्सा हावड़ा पहुंच रही है.

इसी वजह से बांग्लादेश के मछली व्यवसायी गुजरात के भरूच बंदरगाह और हावड़ा मछली बाजार से हिल्सा खरीद रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में करीब 500 मीट्रिक टन हिल्सा बांग्लादेश भेजी जा चुकी है. 200 मीट्रिक टन और हिल्सा का है ऑडर अनवर मकसूद ने कहा कि अगले एक-दो सप्ताह में करीब 150 से 200 मीट्रिक टन और हिल्सा बांग्लादेश भेजे जाने की संभावना है.

उनके मुताबिक, बांग्लादेश के चटगांव और सिलहट में अंडे वाली हिल्सा की मांग काफी अधिक है. गुजरात से मिलने वाली हिल्सा में अंडे अधिक होने के कारण यह वहां के ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. बांग्लादेश से आती है हिल्सा सैयद अनवर मकसूद ने कहा कि हर वर्ष दुर्गापूजा से पहले भारत में बांग्लादेश और म्यांमार से बड़ी मात्रा में हिल्सा आती है.

बांग्लादेश सरकार की ओर से भी कोलकाता के लोगों के लिए पूजा के उपहार के तौर पर हिल्सा भेजी जाती है. हालांकि, इस वर्ष बांग्लादेश से पद्मा नदी की हिल्सा मछली भारत कब पहुंचेगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. उन्होंने बताया कि राज्य के मछली व्यवसायियों ने बांग्लादेश के मत्स्य विभाग से हिल्सा भेजने के लिए आवेदन किया है.

अब व्यवसायियों की नजर इस बात पर है कि बांग्लादेश सरकार इस संबंध में क्या फैसला लेती है. Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं.

Ad

ताज़ा खबरें