Delhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी
Delhi Crime: दिल्ली के वीआईपी इलाके सिविल लाइंस में एक महिला को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी भरा वॉट्सऐप कॉल आया है. विदेशी नंबर से आई इस कॉल में सिरफिरे ने महिला से 200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी है. पैसे न देने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की सीधी धमकी दी गई है.
रात में आया इंटरनेशनल कॉल दिल्ली पुलिस ने बताया, सिविल लाइंस क्षेत्र में अपनी पुश्तैनी संपत्ति के साथ रहने वाली 50 वर्षीय महिला के मोबाइल पर 7 सितंबर की रात करीब 10:44 बजे एक अनजान विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई. फोन उठाने पर कॉलर ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया.
उसने दावा किया कि उसके पास महिला के बारे में पूरी जानकारी है. इसके बाद आरोपी ने सीधे 200 करोड़ रुपये की मांग कर डाली. बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज अचानक आई इस कॉल से दंपत्ति दहशत में आ गया. मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. शुरुआती जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने 10 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(4), 308(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
फर्जी कॉल या संपत्ति विवाद? जांच जारी दिल्ली पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है कि कॉल सचमुच गोल्डी बराड़ या उसके गिरोह ने की है, या फिर किसी परिचित ने संपत्ति या आपसी रंजिश के चलते गैंगस्टर के नाम का इस्तेमाल कर खौफ पैदा करने की कोशिश की है.
फिलहाल नंबर की सर्विलांस और लोकेशन ट्रेस की जा रही है. ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: राजौरी पुलिस ने किया लश्कर के नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 मददगार गिरफ्तार.