Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस का दावा- नंदीग्राम सीट छोड़ने के लिए तैयार थीं ममता बनर्जी, तृणमूल ने किया इनकार2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहापूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्नकलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्ननवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्नकलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएंसर्वांगीण विकास, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण के लिए 42 हजार 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति | समग्र शिक्षा योजना की निरंतरता के लिए 36 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति परिवहन विभाग की 11 योजनाओं की निरंतरता के लिए 1 हजार 166 करोड़ रुपये की स्वीकृतअवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें5,00,000 Gmail ID से बम की झूठी धमकी, दूसरे देशों में भी बेचा अकाउंट, 2 गिरफ्तार, अब Google से होगी पूछताछअवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्तीमुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ | प्रदेश में उन्नत तकनीकी क्षमताओं और टैलेंट इको सिस्टम को मिलेगा बढ़ावागौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अभियंताओं की प्रतिभा, तकनीक और नवाचार से बन रहा है विकसित मध्यप्रदेश अभियंता दिवस पर उत्कृष्ट अभियंताओं, अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों का हुआ सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. खेती में नवाचार की नई कहानी लिख रहे हैं दमोह जिले के किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अन्नदाताओं की आमदनी बढ़ाना ही सरकार का लक्ष्य न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान एवं ज्वार-बाजरा के उपार्जन के लिए पंजीयन शुरू 10 अक्टूबर तक होगा किसान पंजीयन मुख्यमंत्री डॉ. यादकांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू!राहुल गांधी का दावा - 2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, कहा- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकार

Kal Ka Mausam: रक्षाबंधन पर बरसेंगे बादल, 28 अगस्त को इन राज्यों में बारिश डाल सकता है खलल

Author
Prabhat Khabar 26 अगस्त 2026, 02:12 pm
Kal Ka Mausam: रक्षाबंधन पर बरसेंगे बादल, 28 अगस्त को इन राज्यों में बारिश डाल सकता है खलल

Kal Ka Mausam: रक्षा बंधन (Raksha Bandhan Weather) के मौके पर मौसम मूड बिगाड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस त्योहार के मौके पर बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

कुछ इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और बिजली कड़कने का भी खतरा रहेगा. राखी पर इन राज्यों में भारी बारिश 28 अगस्त को पूर्वी भारत में बारिश का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

छत्तीसगढ़ में 28 अगस्त तक तेज बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 28 अगस्त को भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और बिजली गिरने का भी अनुमान है.

पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आंधी-तूफान और बिजली की संभावना बनी हुई है. झारखंड-बिहार में तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश राखी के दिन बिहार और झारखंड में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है और झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में भी 28 अगस्त तक इसी तरह तेज हवा चलने की संभावना है. उत्तराखंड में बारिश और बिजली का खतरा उत्तराखंड में 26 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान कई जगह बारिश होने का अनुमान है. 28 अगस्त को भी राज्य में बारिश जारी रह सकती है.

इस दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है. पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो कई राज्यों में बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 28 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है. Also Read: Weekly Weather: 26 से 31 अगस्त तक बादल-बरसात, रक्षाबंधन के दिन होगी बारिश? आंधी-तूफान का अलर्ट.

Ad

ताज़ा खबरें