Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहापूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्नकलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्ननवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्नकलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएंसर्वांगीण विकास, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण के लिए 42 हजार 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति | समग्र शिक्षा योजना की निरंतरता के लिए 36 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति परिवहन विभाग की 11 योजनाओं की निरंतरता के लिए 1 हजार 166 करोड़ रुपये की स्वीकृतअवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें5,00,000 Gmail ID से बम की झूठी धमकी, दूसरे देशों में भी बेचा अकाउंट, 2 गिरफ्तार, अब Google से होगी पूछताछअवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्तीमुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ | प्रदेश में उन्नत तकनीकी क्षमताओं और टैलेंट इको सिस्टम को मिलेगा बढ़ावागौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अभियंताओं की प्रतिभा, तकनीक और नवाचार से बन रहा है विकसित मध्यप्रदेश अभियंता दिवस पर उत्कृष्ट अभियंताओं, अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों का हुआ सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. खेती में नवाचार की नई कहानी लिख रहे हैं दमोह जिले के किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अन्नदाताओं की आमदनी बढ़ाना ही सरकार का लक्ष्य न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान एवं ज्वार-बाजरा के उपार्जन के लिए पंजीयन शुरू 10 अक्टूबर तक होगा किसान पंजीयन मुख्यमंत्री डॉ. यादकांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू!राहुल गांधी का दावा - 2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, कहा- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

Author
Admin Malwa First 15 सितंबर 2026, 07:02 pm
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा निर्धारित साप्ताहिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन- कलेक्टर श्री चंद्रा ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने तथा खराब ग्रेडिंग एवं रैंकिंग वाले विभागों को निराकरण की गति बढ़ाकर स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग, किसान एवं कृषि कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की खराब रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य स्तर पर रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए। फॉर्मर रजिस्ट्री कलेक्टर ने फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल के माध्यम से कैंप आयोजित कर फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 30 सितंबर तक फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति 65 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। कार्य में लापरवाही अथवा निर्धारित दायित्व का निर्वहन नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। आंगनवाड़ी कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्वीकृत आंगनवाड़ियों के कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रारंभ होने की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। नगरपालिका एवं नगर परिषद — पेयजल व्यवस्था कलेक्टर ने सभी नगर पालिका एवं नगर परिषद के अधिकारियों को नागरिकों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की आवश्यक जांच समय-समय पर सुनिश्चित करने को कहा। लंबित प्रकरण एवं समय-सीमा पत्र कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को समय-सीमा पत्रों, सीएम हेल्पलाइन तथा अन्य लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित साप्ताहिक लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित की जाए। निराकरण योग्य प्रकरणों को लंबित रखना गंभीरता से लिया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान कलेक्टर श्री चंद्रा ने 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अभियान के अंतर्गत निर्धारित दायित्वों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभागीय समन्वय कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित योजनाओं एवं कार्यों का समयबद्ध, व्यवस्थित और सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को अद्यतन एवं संपूर्ण विभागीय जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने तथा लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयडीया, श्री चंद्र सिंह धार्वे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Ad

ताज़ा खबरें

2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा
राष्ट्रीय

2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न
नीमच

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
नीमच

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
नीमच

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण के लिए 42 हजार 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति | समग्र शिक्षा योजना की निरंतरता के लिए 36 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति परिवहन विभाग की 11 योजनाओं की निरंतरता के लिए 1 हजार 166 करोड़ रुपये की स्वीकृत
मध्यप्रदेश

सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण के लिए 42 हजार 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति | समग्र शिक्षा योजना की निरंतरता के लिए 36 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति परिवहन विभाग की 11 योजनाओं की निरंतरता के लिए 1 हजार 166 करोड़ रुपये की स्वीकृत