Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहापूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्नकलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्ननवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्नकलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएंसर्वांगीण विकास, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण के लिए 42 हजार 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति | समग्र शिक्षा योजना की निरंतरता के लिए 36 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति परिवहन विभाग की 11 योजनाओं की निरंतरता के लिए 1 हजार 166 करोड़ रुपये की स्वीकृतअवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें5,00,000 Gmail ID से बम की झूठी धमकी, दूसरे देशों में भी बेचा अकाउंट, 2 गिरफ्तार, अब Google से होगी पूछताछअवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्तीमुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ | प्रदेश में उन्नत तकनीकी क्षमताओं और टैलेंट इको सिस्टम को मिलेगा बढ़ावागौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अभियंताओं की प्रतिभा, तकनीक और नवाचार से बन रहा है विकसित मध्यप्रदेश अभियंता दिवस पर उत्कृष्ट अभियंताओं, अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों का हुआ सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. खेती में नवाचार की नई कहानी लिख रहे हैं दमोह जिले के किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अन्नदाताओं की आमदनी बढ़ाना ही सरकार का लक्ष्य न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान एवं ज्वार-बाजरा के उपार्जन के लिए पंजीयन शुरू 10 अक्टूबर तक होगा किसान पंजीयन मुख्यमंत्री डॉ. यादकांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू!राहुल गांधी का दावा - 2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, कहा- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

Author
Admin Malwa First 15 सितंबर 2026, 06:56 pm
कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 65 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आवेदकों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर संवेदनशीलता, प्राथमिकता और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्यवाही की जाए और पात्र आवेदकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे प्रकरणों में, जिनका निराकरण जिला स्तर पर संभव है, त्वरित कार्यवाही कर आवेदकों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवास, भूमि एवं अतिक्रमण, पट्टा, राजस्व अभिलेख, बंटवारा, लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। आवेदकों द्वारा आवास योजना का लाभ दिलाने, भूमि संबंधी समस्याओं के निराकरण, पट्टा एवं अभिलेखों में आवश्यक दर्ज करने तथा योजना का लाभ दिलाने संबंधी समस्याएं प्रस्तुत की गईं। इसके साथ ही उपचार सहायता एवं सड़क पर वर्षा जल निकासी की व्यवस्था से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर प्रभावी एवं परिणाममूलक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर श्री चंद्रा द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के संवेदनशील एवं त्वरित निराकरण की निरंतर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, श्रीमती मयूरी जोक, श्रीमती श्रुति भायडिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Ad

ताज़ा खबरें

2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा
राष्ट्रीय

2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न
नीमच

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
नीमच

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
नीमच

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण के लिए 42 हजार 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति | समग्र शिक्षा योजना की निरंतरता के लिए 36 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति परिवहन विभाग की 11 योजनाओं की निरंतरता के लिए 1 हजार 166 करोड़ रुपये की स्वीकृत
मध्यप्रदेश

सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण के लिए 42 हजार 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति | समग्र शिक्षा योजना की निरंतरता के लिए 36 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति परिवहन विभाग की 11 योजनाओं की निरंतरता के लिए 1 हजार 166 करोड़ रुपये की स्वीकृत