Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहापूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्नकलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्ननवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्नकलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएंसर्वांगीण विकास, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण के लिए 42 हजार 490 करोड़ रूपये की स्वीकृति | समग्र शिक्षा योजना की निरंतरता के लिए 36 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति परिवहन विभाग की 11 योजनाओं की निरंतरता के लिए 1 हजार 166 करोड़ रुपये की स्वीकृतअवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें5,00,000 Gmail ID से बम की झूठी धमकी, दूसरे देशों में भी बेचा अकाउंट, 2 गिरफ्तार, अब Google से होगी पूछताछअवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्तीमुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ | प्रदेश में उन्नत तकनीकी क्षमताओं और टैलेंट इको सिस्टम को मिलेगा बढ़ावागौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अभियंताओं की प्रतिभा, तकनीक और नवाचार से बन रहा है विकसित मध्यप्रदेश अभियंता दिवस पर उत्कृष्ट अभियंताओं, अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों का हुआ सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. खेती में नवाचार की नई कहानी लिख रहे हैं दमोह जिले के किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अन्नदाताओं की आमदनी बढ़ाना ही सरकार का लक्ष्य न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान एवं ज्वार-बाजरा के उपार्जन के लिए पंजीयन शुरू 10 अक्टूबर तक होगा किसान पंजीयन मुख्यमंत्री डॉ. यादकांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू!राहुल गांधी का दावा - 2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, कहा- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

Author
Prabhat Khabar 15 सितंबर 2026, 05:45 pm
2000 रुपये से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

UPI Payment: अगर आप यूपीआई से 2,000 रुपये से ज्यादा का भुगतान करते हैं तो क्या आने वाले समय में इसके लिए शुल्क देना होगा? इस सवाल को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर बड़े यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोलने का आरोप लगाया है.

अब केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने इन आरोपों को खारिज किया है. 2000 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर क्या बोले अठावले? न्यूज एजेंसी एएनआई की एर रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि 2,000 रुपये से अधिक का लेनदेन होने पर सरकार चार्ज लगाने पर विचार कर रही है, लेकिन यह आरोप गलत है. अठावले के मुताबिक फिलहाल सरकार के सामने ऐसा कोई मामला नहीं है, जिसमें इस तरह का शुल्क लागू करने या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा हो.

अब राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि यदि कोई लेनदेन 2,000 रुपये से अधिक का होता है, तो सरकार उस पर शुल्क लगाने पर विचार कर रही है. राहुल गांधी का यह आरोप झूठा है. फिलहाल, सरकार के समक्ष इस तरह के किसी भी शुल्क को लागू करने या बढ़ाने के संबंध में कोई मामला नहीं है- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाया? लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने यूपीआई पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया है.

राहुल गांधी का कहना है कि 2,000 रुपये से अधिक के व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR लगाने की संभावना बन सकती है. उन्होंने दावा किया कि भले ही सरकार सीधे ग्राहकों से शुल्क न लेने की बात कहे, लेकिन अगर व्यापारियों पर शुल्क लगाया गया तो उसका असर सामान की कीमतों पर पड़ सकता है और आखिरकार इसका बोझ ग्राहक को उठाना पड़ सकता है.

मोदी सरकार ने चुपचाप यूपीआई पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया है. अब 2,000 रुपये से अधिक के व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर ((मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाया जा सकता है. भले ही ये लेनदेन कुल लेनदेन का सिर्फ 5% हों, लेकिन ये यूपीआई के कुल लेनदेन मूल्य का लगभग 65% हिस्सा बनाते हैं.

सरकार का कहना है कि ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. लेकिन दुकानदारों पर लगाया गया यह शुल्क आखिर आएगा कहां से? कीमतों में जुड़कर सीधे ग्राहक की जेब से ही निकलेगा- विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिकी दबाव के आरोप पर भी जवाब रामदास अठावले ने अमेरिकी दबाव के आरोप को भी खारिज किया.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसी बाहरी दबाव में काम नहीं करती है. उन्होंने कहा कि भारत के अमेरिका के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध हैं और चीन, रूस, ईरान समेत दूसरे देशों के साथ भी अच्छे संबंध हैं. Also Read: राहुल गांधी का दावा - 2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, कहा- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकार.

Ad

ताज़ा खबरें