Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
रॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहचकर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामलाVideo: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकारNepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाहभारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंहस्थ-2028 से पहले निकाली जाएगी भव्य एकात्म यात्रा, जिसका सिंहस्थ के दौरान होगा समापन संतों के आशीर्वाद से पमुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियानदेशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चाAaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश-UP में भारी बारिश के आसार, 29 अगस्त से एक्टिव होगा नया मौसमी सिस्टमHeavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादलSmash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपालNepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता

MPINFO
MP Info 27 अगस्त 2026, 07:00 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर "खेलो इण्डिया संवाद- खेल की बात पीएम मोदी के साथ" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गुरुवार को जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सहभागिता की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का युवाओं से संवाद का कार्यक्रम जबलपुर में सिविल लाइंस स्थित शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित किया गया था।

समारोह में उपस्थित युवाओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशभर की लगभग 1600 संस्थाओं से जुड़े 8 लाख से अधिक युवाओं के साथ वर्चुअली जुड़कर सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं और खेल जगत से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि खेल केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति और खेल शक्ति को जोड़ने का माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि एक खिलाड़ी की सफलता से उसके परिवार, स्कूल, कॉलेज, जिले और प्रदेश की पहचान मजबूत होती है।

उन्होंने ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कई ऐसे खेल हैं, जिनमें भारत अभी पर्याप्त भागीदारी नहीं कर रहा है। खेलों में नई संभावनाओं को तलाशकर अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष खेलों का इको-सिस्टम विकसित किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2036 ओलंपिक की तैयारियों का उल्लेख करते हुए 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों की पहचान के लिए बड़े टैलेंट हंट अभियान की बात कही।

उन्होंने कहा कि केवल बच्चे की रुचि ही नहीं, बल्कि उसकी क्षमता और उपयुक्त खेल को भी ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। सरकार आधुनिक स्पोर्ट्स इको-सिस्टम विकसित करने के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र सहित आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित कर रही है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि खेल युवाओं को संघर्ष के बाद फिर उठकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पैरा-एथलीट्स की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां पूरे परिवार और समाज को नई प्रेरणा देती हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने खेल को बेहतर जीवन, फिटनेस और बेहतर गुणवत्ता के लिए जरूरी बताते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने में खेलों की भूमिका पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आज खेल एक बेहतर कैरियर के रूप में भी उभर रहा है। खेल उपकरण, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स मेडिसिन, न्यूट्रिशन, साइकोलॉजी और एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को जीवन का हिस्सा बनाने और अपने विचार एवं आइडिया सामने से रखने का आह्वान किया।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

रॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारी
राष्ट्रीय

रॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारी

रक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहच
मध्यप्रदेश

रक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहच

कर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
राष्ट्रीय

कर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

Video: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकार
राष्ट्रीय

Video: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकार

Nepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाह
राष्ट्रीय

Nepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाह