Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
ई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाईकैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहचकर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामलाVideo: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकारNepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाहभारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंहस्थ-2028 से पहले निकाली जाएगी भव्य एकात्म यात्रा, जिसका सिंहस्थ के दौरान होगा समापन संतों के आशीर्वाद से पमुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियानदेशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चाAaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश-UP में भारी बारिश के आसार, 29 अगस्त से एक्टिव होगा नया मौसमी सिस्टमHeavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादलSmash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?

कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्ता

Author
Prabhat Khabar 27 अगस्त 2026, 08:41 pm
कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्ता

नेपाल में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचाई है. इस आपदा का असर कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है. यह इलाका नेपाल से तिब्बत होते हुए कैलाश मानसरोवर जाने वाला प्रमुख रास्ता है. लेकिन सवाल ये है कि जब कैलाश यात्रा भारत से होकर जाती है और इसके लिए दो-दो रास्ते अधिकृत हैं तो नेपाल का यह इलाका कैलाश यात्रा के लिए इतना अहम क्यों है और भारत से जाने वाली यात्रा से कितनी अलग है? नेपाल होकर कैलाश जाने वाला रूट अहम क्यों है? कैलाश जाने के लिए मुख्य तौर पर तीन रास्तों का उपयोग किया जाता है.

इसमें उत्तराखंड का लिपुलेख दर्रा, सिक्किम का नाथुला दर्रा और नेपाल के रास्ते भी यात्री कैलाश जाते हैं. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम के नाथुला दर्रे के रास्ते कैलाश यात्रा आयोजित की जाती है. गौर करने वाली बात है कि इन दोनों मार्गों पर निजी एजेंसियां कैलाश यात्रा संचालित नहीं करतीं.

जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार की ओर से आयोजित आधिकारिक कैलाश मानसरोवर यात्रा नेपाल के रास्ते नहीं होती है. लेकिन लिपुलेख दर्रा और नाथुला दर्रे के अलावा नेपाल के रास्ते कैलाश मानसरोवर जाने का विकल्प भी मौजूद है, जिसे निजी टूर ऑपरेटर संचालित करते हैं.

इसमें यात्री आम तौर पर काठमांडू पहुंचते हैं और वहां से सड़क या हेलीकॉप्टर के जरिए तिब्बत की ओर जाते हैं. सड़क वाला प्रमुख रास्ता काठमांडू से रसुवा होते हुए रसुवागढ़ी सीमा चौकी तक जाता है. इसके बाद चीन के तिब्बत क्षेत्र में जिरोंग होते हुए यात्रा कैलाश की तरफ आगे बढ़ती है.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood : जलप्रलय का भयावह मंजर, त्रासदी ऐसी कि तस्वीरें देख कांप जाएंगी रूह कैलाश यात्रा के लिए रसुवागढ़ी इतना महत्वपूर्ण क्यों है? रसुवागढ़ी नेपाल और चीन के बीच एक अहम सीमा क्षेत्र है. कैलाश मानसरोवर जाने वाले विदेशी यात्रियों के लिए यह रास्ता काफी लोकप्रिय है.

नेपाल के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में 13,523 यात्री रसुवागढ़ी सीमा से कैलाश मानसरोवर की ओर गए. यह संख्या पिछले वित्त वर्ष के 11,387 यात्रियों से करीब 19 फीसदी ज्यादा है. यानी यह सिर्फ स्थानीय आवाजाही का रास्ता नहीं, बल्कि धार्मिक पर्यटन और सीमा-पार यात्रा का महत्वपूर्ण गलियारा है.

नेपाल से कैलाश यात्रा का रूट क्या है? नेपाल वाला सड़क मार्ग आम तौर पर काठमांडू से शुरू होता है. यात्री सड़क के जरिए रसुवा और रसुवागढ़ी पहुंचते हैं. सीमा पार करने के बाद तिब्बत में जिरोंग से होते हुए दारचेन तक यात्रा जारी रहती है. इसके बाद कैलाश पर्वत की परिक्रमा का पैदल हिस्सा शुरू होता है.

दूसरा रास्ता नेपालगंज और सिमिकोट-हिल्सा वाला हेलीकॉप्टर मार्ग है. इसमें काठमांडू से नेपालगंज, फिर छोटे विमान से सिमिकोट और उसके बाद हेलीकॉप्टर से हिल्सा पहुंचा जाता है. वहां से तिब्बत में आगे सड़क मार्ग से यात्रा होती है. इन रास्तों के लिए सामान्य भारतीय पासपोर्ट के अलावा चीन का ग्रुप वीजा और तिब्बत ट्रैवल परमिट जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं, इसलिए भी यह यात्रियों में ज्यादा लोकप्रिय है.

भारत सरकार की कैलाश यात्रा नेपाल वाले रास्ते से कैसे अलग है? विदेश मंत्रालय की आधिकारिक यात्रा सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है. आवेदक के पास वैध भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए और उम्र 1 जनवरी को 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट होना जरूरी है.

चयन सीधे पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नहीं होता. आवेदन के बाद कंप्यूटरीकृत ड्रॉ के जरिए यात्रियों का चयन और रूट-बैच का आवंटन किया जाता है. चयनित यात्रियों को दिल्ली में मेडिकल जांच से गुजरना पड़ता है. भारत सरकार द्वारा आयोजित आधिकारिक यात्रा के लिए विदेशी नागरिक और ओसीआई कार्डधारक इस सरकारी यात्रा के लिए पात्र नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: Nepal floods : नेपाल-चीन सीमा पर एक और बाढ़ का खतरा, 72 घंटे में टूट सकती है नई झील ? नेपाल वाले रास्ते का उपयोग कौन करते हैं? आसान भाषा में कहें तो भारत सरकार द्वारा आयोजित आधिकारिक यात्रा में सभी नागरिकों को मौका नहीं मिलता है. इसलिए कई भारतीय नागरिक और विदेशी नागरिक नेपाल वाले रास्ते का उपयोग करते हैं.

इसके साथ ही इस रास्ते में निजी टूर ऑपरेटरों को भी यात्रा करवाने की छूट रहती है, तो यात्री इसका उपयोग करते हैं. नेपाल वाला रास्ता सरकारी कैलाश मानसरोवर यात्रा से अलग है. निजी टूर ऑपरेटरों के जरिए भारतीय और दूसरे देशों के यात्री नेपाल से तिब्बत जा सकते हैं.

क्यों खास है कैलाश मानसरोवर यात्रा करीब 6,600 मीटर ऊंचा कैलाश पर्वत हिंदू धर्म में भगवान शिव से जुड़ा माना जाता है. बौद्ध और जैन परंपराओं में भी इसका विशेष धार्मिक महत्व है. कैलाश के पास स्थित मानसरोवर झील भी श्रद्धालुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यही धार्मिक महत्व हर साल बड़ी संख्या में यात्रियों को इस दुर्गम हिमालयी क्षेत्र तक खींच लाता है..

Ad

ताज़ा खबरें

ई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान
मध्यप्रदेश

ई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई

रॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारी
राष्ट्रीय

रॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता

रक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहच
मध्यप्रदेश

रक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहच