Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कीर्ति झा आजाद पर FIR दर्ज, तृणमूल सांसद पर 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जांच में जुटी CIDमौसम : लो प्रेशर का असर, झारखंड के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टटाटानगर-आसनसोल रूट के यात्रियों के लिए अलर्ट, 24 से 30 अगस्त तक 4 ट्रेनें रद्दजबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायतावीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षणपानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट कीकिसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिताChhattisgarh Paper Leak: सुई से छेदकर निकाला पर्चा, 11 हजार में बेचा; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तारहोमवर्क न करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, बच्चे की हुई मौत, CCTV वीडियो वायरलचुनौतियां को अवसर में बदलकर एमपी अब सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आजादी का अमृतकाल चल रहा है, हम सब मिलकर देश के विकास के लिए आगे बढ़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव इकॉनामिक टाईम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में हुए शामिलBCI के को-चेयरमैन सदाशिव रेड्डी ने मांगा चेयरमैन मनन मिश्रा का इस्तीफा, कहा-Bar बेहतर का हकदारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. एकनाथ रानाडे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती पर किया नमनसुर्खियों पर क्यों है तुकाराम मुंडे? ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत एक और रेस्तरां का लाइसेंस सस्पेंड

रामपुरा-भदाना-पीलखेड़ी में विस्फोटक गोदामों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

Author
Mukesh Rathor 14 मई 2026, 08:12 pm
रामपुरा-भदाना-पीलखेड़ी में विस्फोटक गोदामों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
**रामपुरा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में विस्फोटक भंडारण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था एवं नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रामपुरा, भदाना एवं पीलखेड़ी क्षेत्र स्थित विस्फोटक गोदामों का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदामों में रखी विस्फोटक सामग्री, सुरक्षा मानकों, भंडारण व्यवस्था तथा आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर रामपुरा तहसीलदार श्री मृगेंद्र सिसोदिया सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण टीम ने गोदामों की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और सुरक्षा संबंधी आवश्यक पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विस्फोटक सामग्री के भंडारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को सुनिश्चित किया जा सके।**
Ad

ताज़ा खबरें