Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहचकर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामलाVideo: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकारNepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाहभारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंहस्थ-2028 से पहले निकाली जाएगी भव्य एकात्म यात्रा, जिसका सिंहस्थ के दौरान होगा समापन संतों के आशीर्वाद से पमुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियानदेशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चाAaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश-UP में भारी बारिश के आसार, 29 अगस्त से एक्टिव होगा नया मौसमी सिस्टमHeavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादलSmash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपालNepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ने किया ग्राम ढाकनी एवं चुकनी का निरीक्षण

Author
Admin Malwa First 07 अगस्त 2026, 07:04 pm
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ने किया ग्राम ढाकनी एवं चुकनी का निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा तहसील के ग्राम पंचायत ढाकनी एवं चुकनी का निरीक्षण कर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण समस्याओं तथा किसानों एवं पशुपालकों द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम ढकनी में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि गांव में राजस्व शिविर आयोजित कर राजस्व संबंधी शिकायतों एवं अतिक्रमण प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाए। ग्रामीणों ने होली चौक से श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग पर वाहनों के खड़े रहने से आवागमन में हो रही परेशानी से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने सरपंच एवं सचिव को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या भी बताई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम ढाकनी स्थित कस्टम हायरिंग सेंटर का भी अवलोकन किया। किसान श्री श्यामप्रकाश बालमुकुंद पाटीदार ने बताया कि उनके पास लेजर लेवलर, रिवर्सिबल प्लाऊ, रोटावेटर सहित विभिन्न कृषि यंत्र उपलब्ध हैं, जिनसे खेती की लागत कम होने के साथ किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि कस्टम हायरिंग योजना के अंतर्गत उन्हें 25 लाख रुपये का ऋण एवं 10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे प्रत्येक सीजन में लगभग 2 से 3 लाख रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। कलेक्टर ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। इसके बाद कलेक्टर श्री चंद्रा ने किसान श्री मनोहरलाल पाटीदार के खेत का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रेन हार्वेस्टिंग आधारित सिंचाई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा प्याज के साथ करेला, लौकी, खीरा एवं गिलकी की खेती देखी। किसान ने बताया कि सब्जी उत्पादन से उन्हें प्रति सीजन लगभग 40 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। कलेक्टर ने जल संरक्षण एवं विविधीकृत खेती के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी ऐसे नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसान श्री चैनराम पाटीदार द्वारा तैयार किए जा रहे जैविक खाद का भी अवलोकन किया। किसान ने बताया कि जैविक खाद बाजार में 10 से 12 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से विक्रय होती है। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड से प्राप्त ऋण के माध्यम से पशुओं के लिए स्वचालित पानी की व्यवस्था भी स्थापित की गई है। कलेक्टर ने इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे अन्य पशुपालकों के लिए भी प्रेरणादायक बताया। इसके पश्चात कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम चुकनी में आचार्य विद्यासागर योजना से लाभान्वित किसान श्री निर्मल पाटीदार के फार्म हाउस का निरीक्षण किया। किसान ने बताया कि उनके पास 10 क्रॉसब्रीड गाय एवं 6 भैंस हैं, जिनमें से 8 गाय और सभी 6 भैंस वर्तमान में दुग्ध उत्पादन कर रही हैं। प्रतिदिन लगभग 60 लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिससे उन्हें करीब 2 हजार रुपये प्रतिदिन की आय प्राप्त होती है। कलेक्टर ने पशुपालन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर पशुओं के लिए पर्याप्त चारा एवं बेहतर प्रबंधन बनाए रखने के निर्देश दिए तथा सफल डेयरी गतिविधियों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए किसानों एवं पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए तथा ग्राम स्तर पर प्राप्त होने वाली समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना,तहसीलदार, उप संचालक कृषि श्री नगीन सिंह रावत एवं उद्यानिकी श्री पी.एस.कनेल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Ad

ताज़ा खबरें

कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्ता
राष्ट्रीय

कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्ता

रॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारी
राष्ट्रीय

रॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता

रक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहच
मध्यप्रदेश

रक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहच

कर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
राष्ट्रीय

कर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला