Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कीर्ति झा आजाद पर FIR दर्ज, तृणमूल सांसद पर 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जांच में जुटी CIDमौसम : लो प्रेशर का असर, झारखंड के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टटाटानगर-आसनसोल रूट के यात्रियों के लिए अलर्ट, 24 से 30 अगस्त तक 4 ट्रेनें रद्दजबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायतावीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षणपानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट कीकिसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिताChhattisgarh Paper Leak: सुई से छेदकर निकाला पर्चा, 11 हजार में बेचा; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तारहोमवर्क न करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, बच्चे की हुई मौत, CCTV वीडियो वायरलचुनौतियां को अवसर में बदलकर एमपी अब सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आजादी का अमृतकाल चल रहा है, हम सब मिलकर देश के विकास के लिए आगे बढ़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव इकॉनामिक टाईम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में हुए शामिलBCI के को-चेयरमैन सदाशिव रेड्डी ने मांगा चेयरमैन मनन मिश्रा का इस्तीफा, कहा-Bar बेहतर का हकदारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. एकनाथ रानाडे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती पर किया नमनसुर्खियों पर क्यों है तुकाराम मुंडे? ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत एक और रेस्तरां का लाइसेंस सस्पेंड

तहसील मनासा एवं जावद में विस्फोटक भंडारणों का किया अधिकारियों ने औचक निरीक्षण

Author
Admin Malwa First 14 मई 2026, 06:12 pm
तहसील मनासा एवं जावद में विस्फोटक भंडारणों का किया अधिकारियों ने औचक निरीक्षण
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार तहसील मनासा में संचालित विस्फोटक भंडारणों का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखंड मनासा सुश्री किरण आंजना, तहसीलदार मनासा श्री मुकेश निगम, नायब तहसीलदार मनासा श्री रूपसिंह राजपूत एवं संबंधित मौजा पटवारी की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उचेड़ स्थित जय माता दी इंटरप्राइजेस विस्फोटक गोदाम मौके पर खाली पाया गया। गोदाम में कोई भी विस्फोटक सामग्री संग्रहित नहीं थी। वहीं सांडिया में स्थित श्री अनिल मूंदड़ा एंड कंपनी के विस्फोटक गोदाम में 25 एमएम जिलेटिन रॉड 456.625 किलोग्राम, डेटोनेटिंग फ्यूज 18,375 मीटर, ई-डेट 248 नग तथा डीटीएच/टीएलडी 978 नग सामग्री पाई गई। मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी पाई गई। एसडीएम जावद सुश्री प्रीती संघवी ने भी क्षेत्र के विस्‍फोटक गोदामों, पटाखों के गौदामों का अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए है। जिला प्रशासन द्वारा विस्फोटक भंडारणों की सुरक्षा एवं नियमों के पालन हेतु समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।
Ad

ताज़ा खबरें