Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कीर्ति झा आजाद पर FIR दर्ज, तृणमूल सांसद पर 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जांच में जुटी CIDमौसम : लो प्रेशर का असर, झारखंड के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टटाटानगर-आसनसोल रूट के यात्रियों के लिए अलर्ट, 24 से 30 अगस्त तक 4 ट्रेनें रद्दजबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायतावीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षणपानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट कीकिसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिताChhattisgarh Paper Leak: सुई से छेदकर निकाला पर्चा, 11 हजार में बेचा; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तारहोमवर्क न करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, बच्चे की हुई मौत, CCTV वीडियो वायरलचुनौतियां को अवसर में बदलकर एमपी अब सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आजादी का अमृतकाल चल रहा है, हम सब मिलकर देश के विकास के लिए आगे बढ़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव इकॉनामिक टाईम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में हुए शामिलBCI के को-चेयरमैन सदाशिव रेड्डी ने मांगा चेयरमैन मनन मिश्रा का इस्तीफा, कहा-Bar बेहतर का हकदारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. एकनाथ रानाडे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती पर किया नमनसुर्खियों पर क्यों है तुकाराम मुंडे? ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत एक और रेस्तरां का लाइसेंस सस्पेंड

मनासा- में विस्फोटक गोदामों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था जांची

Author
Mukesh Rathor 14 मई 2026, 07:21 pm
मनासा- में विस्फोटक गोदामों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था जांची
**नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर गुरुवार को तहसील मनासा एवं जावद क्षेत्र में संचालित विस्फोटक भंडारणों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों और नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लिया। मनासा उपखंड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री किरण आंजना, तहसीलदार श्री मुकेश निगम, नायब तहसीलदार श्री रूपसिंह राजपूत तथा संबंधित पटवारी की मौजूदगी में उचेड़ स्थित जय माता दी इंटरप्राइजेस के विस्फोटक गोदाम का निरीक्षण किया गया। जांच में गोदाम पूरी तरह खाली पाया गया तथा वहां किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री संग्रहित नहीं मिली। वहीं सांडिया स्थित श्री अनिल मूंदड़ा एंड कंपनी के विस्फोटक गोदाम में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मौजूद मिली। निरीक्षण के दौरान यहां 25 एमएम जिलेटिन रॉड 456.625 किलोग्राम, डेटोनेटिंग फ्यूज 18,375 मीटर, ई-डेट 248 नग तथा डीटीएच/टीएलडी 978 नग सामग्री पाई गई। अधिकारियों ने मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम भी पाए। इधर जावद क्षेत्र में एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी ने भी अधिकारियों के साथ विस्फोटक और पटाखा गोदामों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विस्फोटक भंडारण स्थलों पर सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।**
Ad

ताज़ा खबरें