Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
BCI के को-चेयरमैन सदाशिव रेड्डी ने मांगा चेयरमैन मनन मिश्रा का इस्तीफा, कहा-Bar बेहतर का हकदारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. एकनाथ रानाडे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती पर किया नमनसुर्खियों पर क्यों है तुकाराम मुंडे? ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत एक और रेस्तरां का लाइसेंस सस्पेंडJantar Mantar पर प्रदर्शनकारियों की मांग: आरक्षण सिर्फ गरीबों को मिले, SC/ST एक्ट खत्म करने की उठी आवाजमौसम : अगले 3 तीन किन राज्यों में होगी भारी बारिश? IMD ने दी जानकारीसरकारी स्कूल का जायजा लेने से पहले क्यों जरूरी है परमिशन ? CJP विवाद से समझिए पूरा नियमकेन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वादISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तारपन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवामुख्यमंत्री डॉ. यादव पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे | पारम्परिक पीतल शिल्प कला की सराहना कीगौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशिप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान के क्षेत्र में हुए कार्यों से बढ़ा है भारत का मान-सम्मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिया संदेश मेपकास्ट द्वारा इसरो के सहयोग से 22 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय सेटेराष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं, सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

डोडाचूरा सप्लायर और खरीदार गिरफ्तार: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS मामले में दो आरोपी दबोचे

Author
Mukesh Rathor 02 जून 2026, 08:54 pm
डोडाचूरा सप्लायर और खरीदार गिरफ्तार: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS मामले में दो आरोपी दबोचे
** **रतनगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले एवं प्राप्तकर्ता दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रतनगढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व में एक कार से लगभग 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया था। मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान डोडाचूरा सप्लाई करने वाले और खरीदने वाले आरोपियों के नाम सामने आए थे। इसी क्रम में पुलिस ने ईश्वर पिता लालूराम धाकड़ (22 वर्ष), निवासी कांकड़िया तलई, थाना रतनगढ़, जिला नीमच तथा लक्ष्मण पिता दुर्गीलाल भील (23 वर्ष), निवासी ग्राम मोड़ का निम्बाहेड़ा, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से मामले में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ एवं उनकी टीम के साथ सायबर सेल नीमच के प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।****
Ad

ताज़ा खबरें