Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों को बधाई और सरकार को चेतावनीफर्जी मेडिकल बनाकर जमानत बढ़ाने की साजिश नाकाम, पिता-पुत्र समेत 3 दोषियों को 7-7 साल की सजाधनगांव में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित, 53 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्शएसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए युवाओं को मिलेगा नशामुक्ति का संदेशगुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजितकृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षणVideo: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही जंतर-मंतर पर शुरू हुआ जश्नराजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह से सेवा और समर्पण की लेनी चाहिए सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री सिंह की जयंती पर किया नमन मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में अर्पित की फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | फास्ट ट्रेक कोर्ट के गठन के केन्द्र सरकार के निर्णय का सबसे पहले मध्यप्रदेश में अमल शुरू युवाओं और विद्यार्थियों के कल्याण की चिंता हमारा कर्तव्य सरकार शिक्षसंसद चलो प्रदर्शन के 5 दिन बाद दिल्ली पुलिस ने जारी किए आंकड़े: बताया- 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र हुए घायलयुवाओं और विद्यार्थियों के कल्याण की चिंता हमारा कर्तव्य - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा परिसर में की मीडिया से चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांस्य पदक विजेता श्री झंडू कुमार को दी शुभकामनाएंराहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप: कहा- 'मेट्रो बंद कर दी, सड़कें रोक दीं, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए'मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय प्रभात झा की पुण्यतिथि पर किया नमनFact Check : 'प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ी', वायरल वीडियो को दिल्ली पुलिस ने बताया फर्जी

100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिरुद्ध मारू का किया भव्य स्वागत, जताया आभार

Author
Mukesh Rathor 24 जुलाई 2026, 03:49 pm
100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिरुद्ध मारू का किया भव्य स्वागत, जताया आभार
रामपुरा। रामपुरा शासकीय चिकित्सालय के लिए 100 बिस्तरीय आधुनिक अस्पताल भवन की स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी रामपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पहुंचकर मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर बताया। मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रामपुरा से विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का साफा पहनाकर, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की स्वीकृति को विधायक के सतत प्रयासों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने कहा कि 100 बिस्तरीय आधुनिक शासकीय अस्पताल बनने से रामपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिला प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया तथा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष टीना चंदन देवड़ा जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश जैन, अजय विश्वास जोशी, विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण मंडवारिया कैलाश बैरागी, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़ किशोर धनगर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Ad

ताज़ा खबरें