Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमालय की 195 ग्लेशियर झीलें बेहद खतरनाक, मच सकती है तबाही, बढ़ी भारत की टेंशनDisha Salian केस में CBI जांच का आदेश: वकील Nilesh Ojha का दावा - 'हमारे पास डिजिटल सबूत, अब बच नहीं पाएंगे आरोपी'पाकिस्तान और चीन की हरकतों पर नजर रखेगा भारत का 'नॉटी बॉय', जानिए EOS-05 की क्या है खासियतजिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

MP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

Author
Prabhat Khabar 03 सितंबर 2026, 08:57 am
MP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल

MP Weather Aaj ka mausam : मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. इसके साथ ही कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

रीवा समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट IMD के अनुसार 3 सितंबर को रीवा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. वहीं सीधी, मऊगंज, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर और मैहर में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. नरसिंहपुर में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर और टीकमगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में भी बारिश के आसार भोपाल, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शाहडोल, निवाड़ी और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.

कुछ जिलों में बारिश कुछ स्थानों तक सीमित रह सकती है. इन इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा IMD ने अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, रीवा, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, जबलपुर, पन्ना, सतना और दमोह में अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड की आशंका जताई है.

ऐसे में निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. आंधी और बिजली गिरने के दौरान सावधानी IMD ने गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे और जल स्रोतों से दूर रहने की सलाह दी है. तेज बारिश के दौरान जलभराव वाली सड़कों से गुजरने से बचना चाहिए.

किसानों को भी बारिश के दौरान खेतों में जरूरी सावधानी बरतने और पानी की निकासी की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है. ये भी पढ़ें: 3 सितंबर की टॉप-20 खबरें : जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के CEO, अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में ईरान, नेपाल में 1204 की मौत.

Ad

ताज़ा खबरें