Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानीभगवान श्रीकृष्ण के जहां-जहां चरण पड़े, उन्हें श्रीकृष्ण तीर्थ के रूप में विकसित कर रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कान्हा से श्रीकृष्ण वंदे जगतगुरु की उपाधि पाने तक कृष्ण का जीवन रहा बेहद संघर्षमय मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर के

Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे

Author
Prabhat Khabar 03 सितंबर 2026, 08:08 pm
Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. जोरजार बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 3 से 9 सितंबर के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. IMD के मुताबिक, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास बने लो-प्रेशर एरिया के प्रभाव से मध्य प्रदेश में 3 से 5 सितंबर के बीच कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

3 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. मध्य प्रदेश में 3 से 5 सितंबर तक भारी बारिश पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 से 7 सितंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश में 3 से 8 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

विदर्भ में 3 से 5 सितंबर और फिर 9 सितंबर को बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 3 सितंबर और 8 से 9 सितंबर के दौरान कई जगह बारिश की संभावना है. 3 से 7 सितंबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक भी हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 से 5 सितंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश में 3 से 5 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR, पंजाब और राजस्थान में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 से 5 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके बाद 6 से 9 सितंबर के बीच भी कुछ जगह बारिश जारी रहने की संभावना है. पंजाब में 3 से 9 सितंबर तक कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है.

पूर्वी राजस्थान में 3 सितंबर और 5 से 9 सितंबर के बीच बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 3 से 6 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है. 3 से 5 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड में पूरे सप्ताह बारिश का दौर उत्तराखंड में 3 से 9 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इसी अवधि में कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने का भी अनुमान है. राज्य में 3 से 9 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि 6 से 9 सितंबर के बीच कुछ जगह बारिश जारी रह सकती है.

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, 4 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 सितंबर और 6 से 8 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 3 सितंबर तथा 6 से 8 सितंबर के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान भी है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 6 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. 4 से 7 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Flood Alert: रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा-मंदाकिनी नदी, बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी बिहार-झारखंड और बंगाल में गरज-चमक के साथ भारी बारिश बिहार में 3 से 6 सितंबर और फिर 8 से 9 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

बिहार और झारखंड में 3 से 9 सितंबर तक गरज-चमक, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं झोंके के साथ हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 4 से 9 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

असम और मेघालय के साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 3 से 9 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इन राज्यों में 3 से 7 सितंबर के दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं का अनुमान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक प्रायद्वीपीय भारत में बारिश में कमी आ सकती है.

हालांकि आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में 3 से 9 सितंबर तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में आगामी कुछ दिनों तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, जिनके झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं, चलने की संभावना है.

Also Read: Indore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी.

Ad

ताज़ा खबरें