PM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत
भारत और बेल्जियम ने गुरुवार को व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के बीच हुई बैठक में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.
पीटीआई के अनुसार PM मोदी ने भारत की आर्थिक वृद्धि का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछली तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी है. चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपनी रफ्तार बनाए रखी है. PM मोदी ने कहा, "भारत की विकास गाथा दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत बन रही है." यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर क्या बोले मोदी प्रधानमंत्री ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किए जाने की बात दोहराई.
उन्होंने कहा कि भारत और बेल्जियम कानून के शासन, बातचीत और कूटनीति में विश्वास रखते हैं. मोदी ने कहा कि दोनों देश संघर्षों को जल्द खत्म करने और शांति स्थापित करने के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत और बेल्जियम आतंकवाद के हर रूप को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ये भी पढ़ें: SCO में PM मोदी की हुंकार, कहा- आतंकवाद के पूरे तंत्र को जड़ से खत्म करने की जरूरत स्वच्छ ऊर्जा और सेमीकंडक्टर पर भी बढ़ेगा सहयोग भारत और बेल्जियम ने स्वच्छ ऊर्जा और विश्वसनीय आपूर्ति शृंखला को साझा प्राथमिकता बताया. मोदी ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच हुआ समझौता सतत विकास के सहयोग को नई गति देगा.
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण में सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया गया है. वहीं, सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में बेल्जियम की विशेषज्ञता और भारत की क्षमता एक-दूसरे की पूरक हैं. ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का होर्मुज पर लगभग पूरा नियंत्रण का दावा, बोले- ईरान को समझौते के लिए मजबूर नहीं कर रहा अमेरिका बेल्जियम PM ने FTA को बताया बड़ी उपलब्धि बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के संपन्न होने को बड़ी उपलब्धि बताया.
उन्होंने कहा कि भारत और बेल्जियम अब ऐसे संबंध बना रहे हैं, जो पहले की तुलना में अधिक व्यापक और रणनीतिक हैं..