Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानीभगवान श्रीकृष्ण के जहां-जहां चरण पड़े, उन्हें श्रीकृष्ण तीर्थ के रूप में विकसित कर रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कान्हा से श्रीकृष्ण वंदे जगतगुरु की उपाधि पाने तक कृष्ण का जीवन रहा बेहद संघर्षमय मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर के

क्रेशर माइंस की ब्लास्टिंग से कांप रहा बासनिया गांव, स्कूल भवन में पड़ी दरारें, ग्रामीणों में दहशत रामपुरा तहसील के ग्राम बसनिया में माइंस संचालकों की मनमानी का आरोप, सरपंच बोले- जनसुनवाई में उठाएंगे मुद्दा

Author
Mukesh Rathor 15 जून 2026, 08:48 am
क्रेशर माइंस की ब्लास्टिंग से कांप रहा बासनिया गांव, स्कूल भवन में पड़ी दरारें, ग्रामीणों में दहशत  रामपुरा तहसील के ग्राम बसनिया में माइंस संचालकों की मनमानी का आरोप, सरपंच बोले- जनसुनवाई में उठाएंगे मुद्दा
**रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीप भगोरी पंचायत अंतर्गत ग्राम बासनिया में संचालित क्रेशर माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि माइंस संचालकों की मनमानी और हिटलरशाही के चलते प्रतिदिन होने वाली ब्लास्टिंग से गांव की जमीन तक हिल रही है, जिससे लोग दहशत के साए में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग का सबसे ज्यादा असर गांव के बच्चों और विद्यालय भवन पर पड़ रहा है। ब्लास्टिंग के कंपन से स्कूल भवन में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं और लगातार क्रैक बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो विद्यालय भवन कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गांव में बढ़ती चिंता के बीच सरपंच दशरथ गुर्जर ने बताया कि माइंस में हो रही लगातार ब्लास्टिंग से पूरे गांव में डर और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए जनसुनवाई में आवेदन देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि माइंस में होने वाली ब्लास्टिंग की जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।**
Ad

ताज़ा खबरें