Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
किसानों का कल्याण सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव, दतिया से वर्चुअली खरगोन के बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेVideo: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों को बधाई और सरकार को चेतावनीफर्जी मेडिकल बनाकर जमानत बढ़ाने की साजिश नाकाम, पिता-पुत्र समेत 3 दोषियों को 7-7 साल की सजाधनगांव में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित, 53 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्शएसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए युवाओं को मिलेगा नशामुक्ति का संदेशगुरु पूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान आयोजितकृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षणVideo: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही जंतर-मंतर पर शुरू हुआ जश्नराजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह से सेवा और समर्पण की लेनी चाहिए सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री सिंह की जयंती पर किया नमन मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में अर्पित की फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | फास्ट ट्रेक कोर्ट के गठन के केन्द्र सरकार के निर्णय का सबसे पहले मध्यप्रदेश में अमल शुरू युवाओं और विद्यार्थियों के कल्याण की चिंता हमारा कर्तव्य सरकार शिक्षसंसद चलो प्रदर्शन के 5 दिन बाद दिल्ली पुलिस ने जारी किए आंकड़े: बताया- 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र हुए घायलयुवाओं और विद्यार्थियों के कल्याण की चिंता हमारा कर्तव्य - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा परिसर में की मीडिया से चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांस्य पदक विजेता श्री झंडू कुमार को दी शुभकामनाएंराहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप: कहा- 'मेट्रो बंद कर दी, सड़कें रोक दीं, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए'मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय प्रभात झा की पुण्यतिथि पर किया नमन

कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण

Author
Admin Malwa First 25 जुलाई 2026, 05:06 pm
कृषि अधिकारियों ने किया खेतों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री नगीनसिंह रावत के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों के संयुक्त दल ने शुक्रवार को मनासा एवं रामपुरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ ही शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर खरीफ फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। संयुक्त दल ने ग्राम दूधलई, जन्नोद, लसुडिया इस्तमुरार, हरीपुरा सहित आसपास के विभिन्न गांवों के खेतों का भ्रमण कर सोयाबीन, मक्का, मूंगफली एवं उड़द की फसलों का निरीक्षण किया। विगत चार-पांच दिनों से हुई लगातार वर्षा के कारण खरीफ फसलों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान मिट्टी में नमी तथा फसलों में कीट एवं रोगों की संभावित स्थिति का आकलन किया गया। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकता होने पर वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुरूप समय पर नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने अधिक खरपतवार प्रभावित खेतों में समय पर निंदाई-गुड़ाई कराने की सलाह देते हुए वर्तमान मौसम के अनुरूप फसलों के समुचित प्रबंधन एवं आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाने पर बल दिया। इसके पश्चात संयुक्त दल ने शासकीय कृषि प्रक्षेत्र महागढ़ का निरीक्षण कर सोयाबीन फसल की स्थिति, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा प्रक्षेत्र में चल रहे खरपतवारनाशी स्प्रे कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान फसलों की नियमित मॉनिटरिंग, वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन एवं समयबद्ध खरपतवार नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि फसलों की स्वस्थ वृद्धि एवं बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सके। भ्रमण के दौरान किसानों को उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। किसानों ने बताया कि इस व्यवस्था से उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में सुविधा हो रही है तथा निर्धारित मूल्य पर पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध हो रही है। उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की कि उर्वरक, बीज अथवा कीटनाशक दवाइयां खरीदते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। यदि कोई विक्रेता बिल देने से इनकार करे अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल करे, तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Ad

ताज़ा खबरें