Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगेप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी | प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 4.79 हेक्टेयर भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमणकिसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चाKal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडियाहनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई

शंखध्वनि से गूंजा लोकतंत्र का मंदिर, शुभेंदु ने विधानसभा में की पूजा, विधायकों को परोसा गया मछली-भात

Author
Prabhat Khabar 13 मई 2026, 11:09 pm
शंखध्वनि से गूंजा लोकतंत्र का मंदिर, शुभेंदु ने विधानसभा में की पूजा, विधायकों को परोसा गया मछली-भात

खास बातें विधानसभा में पूजा और शंखध्वनि से नये अध्याय की शुरुआत मछली-भात का भोज और बड़ा सियासी संदेश रूपा गांगुली, रत्ना देबनाथ समेत 140 से ज्यादा विधायकों ने ली शपथ 14 मई को बाकी विधायकों की बारी WB Assembly Oath Day: पश्चिम बंगाल विधानसभा के इतिहास में बुधवार का दिन एक नयी कार्यसंस्कृति और सांस्कृतिक बदलाव का गवाह बना.

नयी सरकार के गठन के बाद विधायकों के शपथ ग्रहण के पहले दिन विधानसभा परिसर का रंग-रूप पूरी तरह बदला नजर आया. एक ओर मुख्यमंत्री ने विधानसभा के भीतर अपने कक्ष में पूजा-अर्चना कर सुशासन का संकल्प लिया, तो दूसरी ओर सरकार ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए विशेष माछ-भात (मछली-चावल) के भोज का आयोजन कर उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर मांसाहार पर पाबंदी लग जायेगी.

विधानसभा में पूजा और शंखध्वनि से नये अध्याय की शुरुआत शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री अधिकारी ने अपने कक्ष में विधि-विधान से पूजा की. राज्य के विधायी इतिहास में यह अपनी तरह की पहली घटना मानी जा रही है. मुख्यमंत्री ने खुद घंटी बजायी और इस दौरान शंख की गूंज से पूरा गलियारा गूंज उठा.

मुख्यमंत्री ने कहा- विधानसभा हमारे लिए लोकतंत्र का मंदिर है. हम यहां पूरी पारदर्शिता के साथ राज्य की जनता के लिए काम करेंगे. मछली-भात का भोज और बड़ा सियासी संदेश भोजन के समय विधानसभा में उस समय दिलचस्प नजारा दिखा, जब कार्यवाहक अध्यक्ष ने सभी विधायकों के लिए बंगाल के पारंपरिक माछ-भात की व्यवस्था की.

टीएमसी ने चुनाव के दौरान प्रचार किया था कि भाजपा सत्ता में आयी, तो बंगाल के खान-पान पर अंकुश लग जायेगा. सरकार ने मछली परोसकर इस डर को पूरी तरह खत्म कर दिया. यह भोज केवल भोजन नहीं, बल्कि बंगाल की परंपराओं के साथ भाजपा के जुड़ाव का एक बड़ा प्रतीकात्मक संदेश था.

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, अब नंदीग्राम में होगा उपचुनाव, भवानीपुर के विधायक बने रहेंगे सीएम रूपा गांगुली, रत्ना देबनाथ समेत 140 से ज्यादा विधायकों ने ली शपथ शपथ ग्रहण के पहले दिन 150 विधायकों को शपथ लेना था. इनमें से 140 से अधिक ने शपथ ली.

दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, नीशीथ प्रमाणिक, और खुदीराम टुडू जैसे नये मंत्रियों ने शपथ ली. आरजी कर कांड की पीड़िता की मां और भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ तथा अभिनेत्री से नेता बनीं रूपा गांगुली ने भी सदस्य के रूप में पद की शपथ ली. टीएमसी के बिमान बनर्जी और मदन मित्रा ने भी शपथ ली.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें WB Assembly Oath Day: 14 को बाकी विधायकों की बारी प्रोटेम स्पीकर तापस रॉय ने बताया कि कुछ विधायक व्यक्तिगत कारणों से नहीं आ सके. शेष 146 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को आयोजित किया जायेगा.

बुधवार की इन गतिविधियों ने साफ कर दिया है कि शुभेंदु सरकार बंगाल की जड़ों और धार्मिक आस्थाओं को सम्मान देते हुए एक ऐसी सरकार चलाने जा रही है जो आधुनिकता और परंपरा का संगम होगी. इसे भी पढ़ें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को मिलेगी कितनी सैलरी? पूर्व CM ममता बनर्जी को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं पनता भात और हिल्सा के शौकीन हैं बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मां ने खोले नंदीग्राम के लाल के राज कौन हैं नंदीग्राम के ‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार हराया और ढाह दिया टीएमसी का अभेद्य किला बंगाल की महिलाओं की हो गयी बल्ले-बल्ले, अन्नपूर्णा भंडार से मिलेंगे 3000 रुपए, 1 जून से सरकारी बसों में यात्रा भी फ्री.

Ad

ताज़ा खबरें

Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे
राष्ट्रीय

Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे

प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमं
मध्यप्रदेश

प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी | प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 4.79 हेक्टेयर भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमण
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी | प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 4.79 हेक्टेयर भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमण

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चा
मध्यप्रदेश

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चा

Kal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हाल
राष्ट्रीय

Kal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हाल