Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्साVideo: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहींVideo: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगेप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी | प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 4.79 हेक्टेयर भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमणकिसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चाKal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान

पद्म पुरस्कार 2026: टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज और अलका याग्निक पद्म भूषण से सम्मानित

Author
Prabhat Khabar 23 जून 2026, 09:03 pm
पद्म पुरस्कार 2026: टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज और अलका याग्निक पद्म भूषण से सम्मानित

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में सभी हस्तियों को सम्मानित किया. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस को जन-सेवा के लिए और मलयालम पत्रकार पी नारायणन को साहित्य और शिक्षा में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया.

समारोह में राष्ट्रपति ने कुल 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल थे. शिबू सोरेन, टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज सहित इन्हें मिला पद्म भूषण राष्ट्रपति ने अलका याग्निक, ममूटी, अमेरिकी डॉक्टर दत्तात्रेयडु नोरी, टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, उद्योगपति एसकेएम माएलानंदन और समाजसेवी व शिक्षाविद वी नटेसन को पद्म भूषण से सम्मानित किया.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन ने दिवंगत नेता की ओर से पद्म भूषण सम्मान ग्रहण किया. #WATCH | Delhi | JMM patriarch & tribal leader Shibu Soren awarded the Padma Bhushan posthumously in the field of Public Affairs by President Droupadi Murmu The award was received by his wife, Rupi Soren.

pic.twitter.com/JsL2xsX7fL — ANI (@ANI) June 23, 2026 क्रिकेटर रोहित शर्मा और हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्म श्री राष्ट्रपति ने क्रिकेटर रोहित शर्मा और हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्म श्री से सम्मानित किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछला टी20 विश्वकप जीता था.

सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और रवि दहिया जैसे ओलंपिक पदक विजेताओं के कोच तथा जॉर्जिया निवासी व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी ने उनकी ओर से यह सम्मान ग्रहण किया. #WATCH | Delhi | Former Captain of the Indian Cricket Team, Rohit Sharma, awarded the Padma Shri by President Droupadi Murmu (Video source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/ckz1kc4poF — ANI (@ANI) June 23, 2026 83 वर्षीय लोक कलाकार ने खींचा लोगों को ध्यान नगालैंड के 83 वर्षीय लोक कलाकार और सांस्कृतिक संरक्षक गुरु सांग्युसांग पोंगेनर ने समारोह में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

पारंपरिक नगा वेशभूषा में उनके प्रवेश के समय प्रधानमंत्री मोदी सहित दर्शकों ने ज़ोरदार तालियां बजाईं. उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया. समाज सेविका बुधरी ताती को भी पद्म श्री छत्तीसगढ़ के नक्सल-प्रभावित बस्तर क्षेत्र में शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली समाज सेविका बुधरी ताती को भी पद्म श्री मिला.

वह भी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में थीं और सम्मान लेने के लिए मंच तक जाते समय खूब तालियां बजीं. राष्ट्रपति ने अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया. उनके भाई ने उनकी ओर से यह सम्मान ग्रहण किया. प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी (सीईओ) और अभी सीबीएफसी के अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति को भी राष्ट्रपति ने पद्म श्री से सम्मानित किया.

अभिनेता आर माधवन को पद्म श्री अभिनेता आर माधवन, एयरोस्पेस वैज्ञानिक चंद्रमौली गड्डमानुगु, आर.वी.एस. मणि और दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाले तथा खुद के दम पर सफल उद्यमी बने अशोक खाडे को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया. रेलवे गार्ड रहते हुए प्रेरणादायक साहित्य लिखने वाले दलित लेखक अशोक कुमार हलदर, कर्नाटक संगीत के लिए रंजनी और गायत्री, अभिनेता अनिल कुमार रस्तोगी और प्रोफेसर महेंद्र नाथ रॉय को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

2026 में 131 को मिला पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, सरकार ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिनमें पांच पद्म विभूषण पुरस्कार शामिल थे. राष्ट्रपति ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार दिए थे.

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री..

Ad

ताज़ा खबरें

पुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्री
राष्ट्रीय

पुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्री

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?
राष्ट्रीय

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं
राष्ट्रीय

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं