Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Kal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडियाहनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

मिशन बंगाल 2026: नितिन नबीन ने बदला बूथ मैनेजमेंट का गेमप्लान, BJP उतारेगी डिजिटल वॉरियर्स की फौज

Author
Prabhat Khabar 24 मार्च 2026, 08:53 pm
मिशन बंगाल 2026: नितिन नबीन ने बदला बूथ मैनेजमेंट का गेमप्लान, BJP उतारेगी डिजिटल वॉरियर्स की फौज

Nitin Nabin West Bengal Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस के अभेद्य दुर्ग को ढाहने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना ‘ब्रह्मास्त्र’ चल दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के कद्दावर रणनीतिकार नितिन नबीन दो दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंच चुके हैं.

यह दौरा महज एक समीक्षा बैठक नहीं है. नबीन अपने साथ बंगाल के लिए भाजपा का एक नया ‘चुनावी चक्रव्यूह’ लेकर आये हैं. यह आने वाले दिनों में राज्य की राजनीतिक तस्वीर बदल सकता है. डिजिटल और ग्राउंड का डेडली कॉम्बिनेशन सॉल्टलेक स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई मैराथन बैठकों में नितिन नबीन ने राज्य इकाई को स्पष्ट संदेश दिया है कि भाजपा इस बार केवल बड़ी रैलियों के भरोसे नहीं रहेगी.

नबीन ने तीन स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है. डिजिटल स्ट्राइक टीम : सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘नैरेटिव’ सेट करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो सीधे केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में रहेगी. माइक्रो-लेवल प्लानिंग : उन बूथों पर विशेष फोकस किया जा रहा है, जहां 2021 में भाजपा कमजोर रही थी.

यहां ‘बूथ विजय संकल्प’ के तहत स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मुद्दों से ऊपर रखा जायेगा. नैरेटिव टीम के साथ मंत्रणा : नितिन नबीन ने राज्य के दिग्गज नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकर बंगाल की ‘अस्मिता’ और ‘भ्रष्टाचार’ के मुद्दों को नये तरीके से पेश करने का खाका तैयार किया है.

हारी हुई बाजी को पलटने का ‘नया फॉर्मूला’ नितिन नबीन की कार्यशैली हमेशा से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रही है. इस बार उनका ध्यान ‘माइक्रो-मैनेजमेंट’ पर है. बैठक में उन्होंने साफ किया कि चुनाव केवल टीवी चैनलों पर नहीं, बल्कि हर एक वोटर के दरवाजे पर लड़ा जायेगा.

विशेष रूप से उन क्षेत्रों में, जहां अल्पसंख्यक समीकरण या जातिगत समीकरण भाजपा के खिलाफ रहे हैं, वहां नयी सोशल इंजीनियरिंग की तैयारी है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बदली हुई दिखेगी भाजपा की चुनाव प्रचार शैली नितिन नबीन की 2 दिवसीय यात्रा पूरी होने के बाद बंगाल भाजपा का चुनाव प्रचार और आक्रामक और तकनीकी रूप से उन्नत होगा.

नबीन ने संगठन के पदाधिकारियों को ‘नो नेग्लिजेंस’ (No Negligence) की चेतावनी दी है. जानकारों का मानना है कि इस दौरे के बाद भाजपा कैडर्स में एक नयी ऊर्जा का संचार होगा, जो सीधे तौर पर तृणमूल की टेंशन बढ़ा सकता है. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट उत्तर बंगाल में ‘खेला’ शुरू! पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान भाजपा में, टेंशन में टीएमसी ‘अभया’ की मां के BJP से लड़ने पर दिप्सिता धर निराश, कहा- न्याय की मेरी लड़ाई राजनीतिक लाभ के लिए नहीं दरक रहा ममता बनर्जी का अल्पसंख्यक दुर्ग? ओवैसी, हुमायूं और नौशाद ने बढ़ायी तृणमूल की टेंशन.

Ad

ताज़ा खबरें