नागालैंड में असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद और चार घायल
विस्तृत जानकारी का इंतजार रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. शहीद जवान की पहचान और घायल जवानों की स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी जल्द साझा की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विस्फोट कैसे हुआ और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है.
इस घटना ने एक बार फिर पूर्वोत्तर में सुरक्षा चुनौतियों को उजागर कर दिया है..
Source:Prabhat Khabar