Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यूरामपुरा में हनुमान जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन, शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न अरे का हुआ आयोजन विशाल भंडारे का हुआ आयोजनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चनामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमनमुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ | उज्जैन साइंस सेंटर का होगा लोकार्पण भारतीय ज्ञान परंपरा और माडर्न स्पेस टेक्नोलॉजी के समन्वय पर होगा वैश्विक मंथन वैज्ञानिक, खगोलविद और शोधार्थी करेंगे सममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला- मेरी सारी शक्तियां छीन ली, मालदा कांड राष्ट्रपति शासन की साजिशश्री हनुमान लोक पांढुर्णा को प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक मानचित्र पर भी प्रदान करेगा महत्वपूर्ण स्थान | पवन पुत्र हनुमान लोक मंगल, विनम्रता, सेवा भाव और समर्पण के हैं प्रतीकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की मंगलकामनाएंCAPF बिल पर राहुल गांधी का हमला: कहा- जवानों के मनोबल से खिलवाड़ बर्दाश्त नहींदुर्गम पहाड़ों पर भी दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर, वायुसेना को मिलेगा हाईटेक माउंटेन रडारलाडकी बहिन योजना: 68 लाख महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, जानें क्यों बंद हो गए खातेRain Alert: अगले 7 दिनों तक 15 राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, 60 kmph की रफ्तार से चलेगी तेज हवाचुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से मुलाकात और चर्चा की

मालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यू

Author
Prabhat Khabar 2/4/2026
मालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 महिला जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यू

Judicial Officers Hostage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मालदा जिले का कालियाचक इलाका बुधवार की रात रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. वोटर लिस्ट (SIR) से नाम काटे जाने के विरोध में उग्र प्रदर्शनकारियों ने कालियाचक-2 बीडीओ कार्यालय को चारों तरफ से घेर लिया.

इसमें 3 महिला जज समेत 7 न्यायिक अधिकारी करीब 9 घंटे तक फंसे रहे. स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि आधी रात के बाद भारी पुलिस बल पहुंची और लाठीचार्ज कर अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा. दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुआ बंधक बनाने का खेल घटना की शुरुआत बुधवार को दोपहर करीब 3:30 बजे हुई.

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत उनके नाम जान-बूझकर मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं. जब जजों ने प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार कर दिया, तो भीड़ उग्र हो गयी और बीडीओ कार्यालय से बाहर निकलने के सभी दरवाजे बंद कर दिये.

कोलकाता-सिलीगुड़ी NH-12 को कर दिया जाम प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता-सिलीगुड़ी NH-12 को ठप कर दिया. बंधक बनाये गये अधिकारियों में तीन महिलाएं थीं, जो घंटों तक बिना उचित सुरक्षा के उग्र भीड़ के बीच घिरी रहीं. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आधी रात को सर्जिकल स्ट्राइक जैसा रेस्क्यू कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के हस्तक्षेप के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी आधी रात के बाद मौके पर पहुंची.

अधिकारियों को बाहर निकाले जाते समय प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बांस के खंभे लगाकर रास्ता रोकने की कोशिश की और जजों की गाड़ियों पर पथराव किया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुसिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. अफरा-तफरी में कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गये. इसे भी पढ़ें : ममता राज में बंगाल में कुपोषण काल, कोलकाता में बढ़ी चाइल्ड वेस्टिंग, 5000 करोड़ का हिसाब नहीं : भाजपा ADM के आश्वासन पर थमा बवाल तनावपूर्ण स्थिति तब शांत हुई, जब देर रात अपर जिलाधिकारी (ADM) मौके पर पहुंचे.

उन्होंने प्रदर्शनकारियों को लिखित आश्वासन दिया कि जितने भी योग्य मतदाता हैं, उनके नाम 4 दिनों के भीतर सूची में जोड़ दिये जायेंगे. इस भरोसे के बाद नेशनल हाई-वे से नाकाबंदी हटायी गयी. इसे भी पढ़ें : किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट इस घटना ने चुनाव आयोग (ECI) की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) से इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गयी है. आयोग जांच कर रहा है कि न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई. दूसरी तरफ, सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार को फटकार लगायी है.

एनआईए या सीबीआई से मामले की जांच कराने की बात कही है. इसे भी पढ़ें बंगाल में जजों पर हमले से गुस्से में सुप्रीम कोर्ट, DM और SP तलब, CBI या NIA करेगी जांच बंगाल में उपद्रव, भाजपा कार्यकर्ताओं पर दुर्गापुर के कई घरों के बिजली काटने का आरोप बीरभूम में कब्र की खुदाई पर खूनी संघर्ष, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल, पथराव के बाद 14 उपद्रवी गिरफ्तार चुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़.

Ad

ताज़ा खबरें

रामपुरा में हनुमान जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन, शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न अरे का हुआ आयोजन विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
नीमच

रामपुरा में हनुमान जयंती पर भव्य धार्मिक आयोजन, शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न अरे का हुआ आयोजन विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ | उज्जैन साइंस सेंटर का होगा लोकार्पण भारतीय ज्ञान परंपरा और माडर्न स्पेस टेक्नोलॉजी के समन्वय पर होगा वैश्विक मंथन वैज्ञानिक, खगोलविद और शोधार्थी करेंगे स
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ | उज्जैन साइंस सेंटर का होगा लोकार्पण भारतीय ज्ञान परंपरा और माडर्न स्पेस टेक्नोलॉजी के समन्वय पर होगा वैश्विक मंथन वैज्ञानिक, खगोलविद और शोधार्थी करेंगे स

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला- मेरी सारी शक्तियां छीन ली, मालदा कांड राष्ट्रपति शासन की साजिश
राष्ट्रीय

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला- मेरी सारी शक्तियां छीन ली, मालदा कांड राष्ट्रपति शासन की साजिश