Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्साVideo: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहींVideo: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगेप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी | प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 4.79 हेक्टेयर भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमणकिसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चाKal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेता के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा घायल

Author
Prabhat Khabar 24 अप्रैल 2026, 12:39 pm
छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेता के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा घायल

पुलिस के मुताबिक यह वारदात बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में देर रात करीब 12:30 बजे हुई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Superintendent of Police) उमेश कश्यप ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन नकाबपोश हमलावर बाइक से आए और सीधे सम्मेलाल कश्यप के घर में घुस गए.

कश्यप सीमेंट और रेत का कारोबार करते हैं और कांग्रेस की ब्लॉक इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. हमले में एक बेटे की हो गई मौत पुलिस अधिकारी के मुताबिक हमलावरों ने कश्यप के दोनों बेटों पर फायरिंग की. इसमें 19 साल के आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, क्योंकि उसके सीने में दो गोलियां लगी थीं.

वहीं उसका छोटा भाई आशुतोष (16) घायल हो गया, जिसके हाथ में गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेर लिया गया.

हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है और जगह-जगह चेकिंग लगाई गई है. आसपास के जिलों और थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस ने फोरेंसिक और साइबर टीम को जांच में लगाया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

तीन हथियारबंद लोगों को देखा आशुतोष ने घायल आशुतोष ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे खाना खाकर सो गया था, जबकि उसका बड़ा भाई आधी रात के आसपास घर लौटा था. करीब 12:34 बजे शोर सुनकर उसकी मां ने फोन किया, तब वह जागा और कमरे में तीन हथियारबंद लोगों को देखा. उन्होंने उस पर फायरिंग की, जिससे उसके हाथ में गोली लगी.

इसके बाद हमलावरों ने उसके भाई पर भी गोली चला दी. जब बहन ने मदद की कोशिश की, तो बदमाशों ने बंदूक तानकर पैसे और मोबाइल मांगे. आशुतोष ने बताया कि हमलावर जाते समय कमरों को बाहर से बंद कर गए थे. बाद में उसने अपने चचेरे भाइयों को बुलाया, जो आकर दरवाजा खोल पाए.

उसने यह भी शक जताया कि सिर्फ लूटपाट मकसद नहीं था, क्योंकि हमलावर सिर्फ थोड़ी सी नकदी लेकर ही भाग गए थे, जिससे घटना पर सवाल खड़े हो रहे हैं..

Ad

ताज़ा खबरें

पुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्री
राष्ट्रीय

पुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्री

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?
राष्ट्रीय

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं
राष्ट्रीय

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं