Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
BCI के को-चेयरमैन सदाशिव रेड्डी ने मांगा चेयरमैन मनन मिश्रा का इस्तीफा, कहा-Bar बेहतर का हकदारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. एकनाथ रानाडे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती पर किया नमनसुर्खियों पर क्यों है तुकाराम मुंडे? ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत एक और रेस्तरां का लाइसेंस सस्पेंडJantar Mantar पर प्रदर्शनकारियों की मांग: आरक्षण सिर्फ गरीबों को मिले, SC/ST एक्ट खत्म करने की उठी आवाजमौसम : अगले 3 तीन किन राज्यों में होगी भारी बारिश? IMD ने दी जानकारीसरकारी स्कूल का जायजा लेने से पहले क्यों जरूरी है परमिशन ? CJP विवाद से समझिए पूरा नियमकेन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वादISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तारपन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवामुख्यमंत्री डॉ. यादव पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे | पारम्परिक पीतल शिल्प कला की सराहना कीगौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशिप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान के क्षेत्र में हुए कार्यों से बढ़ा है भारत का मान-सम्मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिया संदेश मेपकास्ट द्वारा इसरो के सहयोग से 22 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय सेटेराष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं, सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल | अभिशंख एवं स्तुति जायसवाल के परिणय अवसर पर दिया शुभाशीष

MPINFO
MP Info 13 मई 2026, 07:20 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल | अभिशंख एवं स्तुति जायसवाल के परिणय अवसर पर दिया शुभाशीष

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल के सुपुत्र अभिशंख जायसवाल एवं पुत्रवधू स्तुति जायसवाल के पावन वैवाहिक बंधन मांगलिक अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगल आशीष प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से नवदंपति के सुखमय, समृद्ध एवं आनंदपूर्ण दाम्पत्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि यह नवीन जीवन यात्रा प्रेम, विश्वास, सम्मान और अटूट साथ के पवित्र सूत्र से सदैव सुसज्जित रहे।

उनके जीवन में सुख, शांति, वैभव, उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति का प्रकाश निरंतर बना रहे तथा परिवार का आंगन सदैव खुशियों, सौभाग्य और मधुर संबंधों की सुगंध से महकता रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिजुरी में आयोजित वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए और नवविवाहित दंपति को अपने स्नेहिल आशीर्वचनों से अभिसिंचित कर उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने राज्यमंत्री श्री जायसवाल एवं उनके परिवारजन से आत्मीय भेंट कर इस सुखद अवसर की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीय चर्चा की। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, उपाध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर श्रीमती पार्वती राठौर, जिला पंचायत सदस्य भारती केवट नर्मदा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें