Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानीभगवान श्रीकृष्ण के जहां-जहां चरण पड़े, उन्हें श्रीकृष्ण तीर्थ के रूप में विकसित कर रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कान्हा से श्रीकृष्ण वंदे जगतगुरु की उपाधि पाने तक कृष्ण का जीवन रहा बेहद संघर्षमय मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर के

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़वानी में मेधावी प्रतिभाओं से किया संवाद | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सफल खिलाड़ियों को दी बधाई खेल और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कक्षा 3 की नन्हीं लेखिका शिवी शर्मा ने

MPINFO
MP Info 14 अगस्त 2026, 09:45 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़वानी में मेधावी प्रतिभाओं से किया संवाद | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सफल खिलाड़ियों को दी बधाई खेल और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कक्षा 3 की नन्हीं लेखिका शिवी शर्मा ने

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बड़वानी में क्षेत्र के विशिष्ट नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और खेल प्रतिभाओं के साथ एक सार्थक जनसंवाद किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में पटेल, पुजारा, ममता ब्रिगेड, ट्राइबल हीलर (आदिवासी चिकित्सक) सहित क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 3 की नन्हीं लेखिका शिवी शर्मा ने अपनी स्वयं लिखित पुस्तक "शिवस मिरेकल स्टोरीज" मुख्यमंत्री को भेंट की।

कम उम्र में साहित्यिक और रचनात्मक क्षेत्र में इस अद्भुत उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने बालिका की मुक्तकंठ से सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। जनसंवाद में खेल के क्षेत्र में जुलवानिया के युवाओं द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों पर भी विशेष चर्चा हुई।

शूटिंग कोच श्री नीरज कुमार माहुले के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने न केवल अपने कौशल को निखारा है, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय पटल पर बड़वानी का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में वैष्णवी माहुले (पिता श्री नीरज कुमार माहुले) को 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में 'नेशनल स्तर' के लिए क्वालीफाई करने पर मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

साथ ही, शिवांश ओटवाल (पिता श्री शिव ओटवाल) और अथर्व गुप्ता (पिता श्री विवेक गुप्ता) द्वारा 'राज्य स्तर' के लिए क्वालिफाई करने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सफल खिलाड़ियों, उनके कोच और परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के युवा जिस प्रकार खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, वह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने समाज के विकास में इसी प्रकार निरंतर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस गरिमामय अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक श्री श्याम बर्डे, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें