Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अपर संचालक श्री बलवंत वर्मा ने विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण,शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का लिया जायजासंयुक्त संचालक ने किया नगर पालिका क्षेत्र नीमच का निरीक्षणकलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने आयुष आरोग्य मंदिर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षणमुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले में मनासा से हुआ शुभारंभजंतर-मंतर पर दलित ईसाइयों के प्रदर्शन पर हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस से कहा- जल्द लें फैसलाकिसानों का कल्याण ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | किसानों से संवाद का उत्सव है बलराम कृषि महोत्सव खेत में बोहनी से लेकर बाजार में दाम दिलाने तक किसानों के साथ खड़ी है सरकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से वर्चुअली जुराजेश ट्रेडर्स से 1.42 लाख रुपये मूल्य का घी जब्त, जांच के लिए 4 नमूने लिए गएमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ने किया ग्राम ढाकनी एवं चुकनी का निरीक्षणकलेक्टर ने ढाकनी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षणकलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ताजन सेवा में संवेदनशीलता ही सुशासन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जन समस्याओं के निराकरण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई सीएमएचओ, तहसीलदार एवं पटवारी निलंबित, सीईओ जनपद और श्रम अधिकारी की एक-एक वेतनवृध्दि रोकने के आदेश, अन्य तीन को नोटिस मुख्यमंत्री जसंसद में बढ़ा सियासी तनाव! शाह-बिड़ला की 1 घंटे की बंद कमरे में मीटिंग, क्या टूटेगा विपक्ष का घेराव?छिंदवाड़ा की प्रतिभाएं पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ‘यशस्वी संवाद’ में नवाचार, खेल, खेती और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों से किया संवाद किसानों, खिलाड़ियों, छात्राओं और महिला उद्यमियों ने सुनायी अपनी सफलता की कहानीछिंदवाड़ा की प्रतिभाएं पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ‘यशस्वी संवाद’ में नवाचार, खेल, खेती और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों से किया संवाद किसानों, खिलाड़ियों, छात्राओं और महिला उद्यमियों ने सुनायी अपनी सफलता की कहानीपत्रकारिता के सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम, कुकड़ेश्वर में होगा पत्रकार महा समागम

किसानों का कल्याण ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | किसानों से संवाद का उत्सव है बलराम कृषि महोत्सव खेत में बोहनी से लेकर बाजार में दाम दिलाने तक किसानों के साथ खड़ी है सरकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से वर्चुअली जु

MPINFO
MP Info 07 अगस्त 2026, 07:25 pm
किसानों का कल्याण ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | किसानों से संवाद का उत्सव है बलराम कृषि महोत्सव खेत में बोहनी से लेकर बाजार में दाम दिलाने तक किसानों के साथ खड़ी है सरकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से वर्चुअली जु

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार की मंशा है कि प्रदेश के हर किसान के खेत-खलिहान और उनके घरों में समृद्धि आए। किसानों का हर तरीके से कल्याण ही हमारा लक्ष्य है और इसके लिए हम सभी जरूरी प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चलाया जा रहा बलराम कृषि महोत्सव किसानों को खेती-किसानी की नई तकनीकों से जोड़कर उन्हें वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का एक व्यापक अभियान है।

सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार इस किसान कल्याण वर्ष में किसान हितैषी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ हर किसान तक पहुंचा रही है।

किसानों के खेतों में पानी, बिजली, खाद-बीज, कृषि यंत्र पहुंचाने के साथ उनके खातों में फसल बीमा, सम्मान निधि और ब्याज मुक्त ऋण की राशि पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सीहोर जिले में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम को छिंदवाड़ा से वर्चुअली जुड़कर यहां के किसानों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में हुई मंत्रि-परिषद् की बैठक में राज्य सरकार ने किसानों को सुरक्षा देते हुए ऐतिहासिक 'कवच योजना' को मंजूरी दी है। इस योजना से ऐसे किसानों की चिंता दूर होगी, जिनके सहकारी खातों में पुरानी गड़बड़ियों और जांच में देरी के कारण उन्हें नया ऋण और शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

अब ऐसे किसानों को मुख्य धारा में लाकर उन्हें नया कृषि ऋण और सभी किसान हितैषी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब छह-छह महीने के स्थान पर एक साल में खातों को पलटने की व्यवस्था लागू कर दी है। किसानों को अपने ऋण खाते क्लियर करने के लिए 31 मार्च तक की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया गया है।

अब किसान, जब पैसा हो, तब अपने ऋण खाते में राशि जमा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने के साथ आधुनिक खेती, प्राकृतिक खेती और कृषि यंत्रों का विस्तार कर रही है। उन्होंने आय बढ़ाने के लिए किसानों को फसल विविधिकरण को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पशुपालन, मत्स्य पालन वर्तमान समय की मांग है, राज्य सरकार इन क्षेत्रों में हर संभव प्रोत्साहन दे रही है। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए हमने दुग्ध समितियों का गठन किया है। उन्होंने कहा कि खेत में बोहनी से लेकर बाजार में दाम दिलवाने तक सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता हमने एमएसपी और बोनस के साथ रिकॉर्ड 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर दूर कर दी है। सोयाबीन उत्पादक किसानों की चिंता भावांतर भुगतान योजना से दूर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार श्रीअन्न (कोदो-कुटकी) की एमएसपी पर खरीदी हुई और किसानों को इसका बोनस भी मिला है।

किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए पात्र किसानों से मूंग उपार्जन की सीमा 25 प्रतिशत से बढाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। अब यदि किसी किसान की जमीन सड़क, नहर या अन्य शासकीय परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जाएगी, तो उस किसान को चार गुना मुआवजा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में राजस्व के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाभियान एवं साइबर तहसील जैसी नवाचारी पहलें प्रारंभ की गई हैं। राजस्व महाभियान के अंतर्गत अब तक प्रदेश में एक करोड़ से अधिक राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है।

सीहोर में हुए कार्यक्रम में मप्र राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, जनपद अध्यक्ष सीहोर श्रीमती नावड़ी बाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें