Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मौसम : 8 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, बिहार-झारखंड में भी अलर्टकावेरी नदी विवाद : विजय के मंत्री का कर्नाटक CM पर हमला, कहा- स्टालिन की सुनते हैं, कांग्रेस की नहींड्रोन से मौत की डिलीवरी! बीकानेर बॉर्डर पर 10 किलो हेरोइन, 11 हथियार बरामद, पंजाब कनेक्शन ने बढ़ाई चिंतासांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण क्षेत्र में शिक्षा के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ज्ञान, संस्कार और कौशल से आत्मनिर्भर बनेगी प्रदेश की नई पीढ़ी वर्ष 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे आज के विद्यार्थी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल-बैरसिया मNEET आंदोलन के बाद संभाजीनगर में जुटेंगे CJP के नेता, 5 अगस्त की बैठक में तय होगी आगे की रणनीतिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाईजिले में अब तक औसत 344.7 मि.मी. वर्षा दर्जHeavy Rain Warning: 3, 4, 5, 6, 7 और 8 अगस्त को इन राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं चलने की संभावना; IMD अलर्ट जारीशहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच का 59वां स्थापना दिवसमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शिक्षा विजन को साकार करेगा नीमच का अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालयमंदिर के सामने अवैध पार्किंग और गंदगी से बढ़ी परेशानी, हादसे का भी मंडरा रहा खतरा मंशापूर्ण बालाजी मंदिर के बाहर सफाई व्यवस्था प्रभावित, पुलिस व नगर परिषद से संयुक्त कार्रवाई की मांगसंतों का साथ और आर्शीवाद ही हमें ले जाता है सद्मार्ग पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाकर आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज को करेंगे आमंत्रित प्रदेश के सभी विधायकों को मिलेगा आचार्य श्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलगाम आतंकी हमला: मजदूरों की हत्या पर भड़के फारुक अब्दुल्ला, कहा- आतंकवाद खत्म हुआ तो मारने वाले कौन?श्री 84 महादेव श्रद्धा, साधना और हमारी सांस्कृतिक परम्परा के हैं जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | श्रद्धालुओं के लिए यात्रा आस्था के साथ आत्मिक जागरण का अवसर भी उज्जैन में प्रारंभ हुई श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026 मुख्यमंत्री ने यात्रा का शुभारंभ अभिजीत दिपके की अमेरिका में पढ़ाई का खर्च कहां से आया? RTI एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल, जांच की मांग

अलौकिक आयोजन सिंहस्थ:2028 के लिए अधिकारी दल निरंतर ले रहे हैं जायजा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव तैयारियों की कर रहे नियमित समीक्षा

MPINFO
MP Info 14 मई 2026, 07:30 pm
अलौकिक आयोजन सिंहस्थ:2028 के लिए अधिकारी दल निरंतर ले रहे हैं जायजा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव तैयारियों की कर रहे नियमित समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ: 2028 महापर्व आयोजन की तैयारियों को लेकर निरंतर निरीक्षण जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर शिप्रा नदी के 29 किलोमीटर क्षेत्र में नव निर्माणाधीन घाटों से 24 घंटे करोड़ों श्रद्धालुओं को शिप्रा में स्नान कराने के बाद सुरक्षा और सुविधा के साथ गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा।

सिंहस्थ के लिए सभी विभागों ने निर्माणाधीन विकास कार्यों की गति तेज कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नियमित रूप से सिंहस्थ तैयारियों की समीक्षा कर जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर सिंहस्थ के लिए विकास कार्य प्रगतिरत है।

सिंहस्थ में विश्व भर से आने वाले श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग के साथ ही स्नान के लिए घाट तक पहुंचाने के लिए सुविधाजनक एप्रोच रोड का निर्माण किया जा रहा है। व्यवस्थित पार्किंग क्षेत्र और घाट तक सुविधाजनक आने जाने के मार्ग होने से आवश्यक प्रबंधन करने में सुविधा होगी।

हाल ही में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने उज्जैन पहुंचकर सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा लिया है। 18 स्थान एप्रोच रोड के लिए हुए चिन्हित सिंहस्थ: 2028 के तहत नियमित निरीक्षण में संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह, कलेक्टर उज्जैन श्री रौशन कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के दल मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों में की जाने वाली व्यव्स्थाओं का निरंतर जायजा ले रहे हैं।

अधिकारी दल ने श्री विक्रांत भैरव मंदिर के समीप स्थित ब्रिज से निरीक्षण प्रारंभ कर करीब 5 किलोमीटर क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। उन्हेल रोड ब्रिज के समीप तक शिप्रा नदी पर निर्माणाधीन नवीन घाट को जोड़ने के लिए प्रस्तावित 18 स्थानों को एप्रोच रोड के लिए चिन्हित किया है।

संवरने लगा है उज्जैन सिंहस्थ : 2028 महापर्व के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर विश्व भर से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सुविधाजनक रूप से मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में स्नान करवाने और श्रद्धालुओं की मेजबानी के लिए उज्जैन संवरने लगा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नियमित रूप से सिंहस्थ तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर निर्देश देते है।

हाल ही में प्रशासनिक अधिकारियों ने द्वितीय चरण में शिप्रा किनारे पैदल 36 किलोमीटर भ्रमण किया। अधिकारी दल ने इस दौरान शिप्रा घाट से जोड़कर बनाए जाने वाले प्रस्तावित मार्गों के लिए 140 स्थान चिन्हित कर तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर किया अमल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर पेट्रोल-डीजल की मितव्ययिता के नियम का अनुसरण करते हुए अधिकारी बस में सवार होकर निरीक्षण के लिए पहुंचे।

सिंहस्थ : 2028 के लिए निर्माणाधीन विकास कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रस्तावित मार्ग चिन्हित करने के लिए नियमित निरीक्षण के तहत अधिकारियों की टीम सुबह पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश देते हुए एक ही बस में यात्रा कर निरीक्षण स्थल पहुंचे। अधिकारी दल ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन सिंहस्थ : 2028 के अंतर्गत निर्माणाधीन नए घाट और सभी घाटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले प्रस्तावित एप्रोच रोड के लिए स्थान चिन्हित किए। निरीक्षण में अधिकारियों ने लाल पुल ब्रिज के नीचे स्थित घाट क्षेत्र से निरीक्षण शुरू करते हुए गऊघाट, वेधशाला के पीछे, वाकणकर ब्रिज के समीप, जीवन खेड़ी, श्री शनि मंदिर के समीप पुराने और निर्माणाधीन नवीन घाट तक पहुंच मार्ग तैयार करने के लिए प्रस्तावित स्थानों को चिन्हित किया।

निरीक्षण के दौरान शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर स्थान चिन्हित किए। एप्रोच रोड निर्माण के लिए शिप्रा नदी के किनारों पर निर्माणाधीन नवीन घाट और पुराने घाट भी शामिल किए गए है। घाट से 200 मीटर एरिया में जो स्थान चिन्हित किए है उन स्थानों पर श्रद्धालुओं को घाट तक आने और जाने के लिए प्रस्तावित एप्रोच रोड का निर्माण सुविधाजनक और सहज हो, इस उद्देश्य से स्थान चिन्हित किए गए हैं।

पुलिस विभाग के माध्यम से इन चिन्हित स्थानों पर भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर प्लान तैयार किया जाएगा।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

मौसम : 8 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, बिहार-झारखंड में भी अलर्ट
राष्ट्रीय

मौसम : 8 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, बिहार-झारखंड में भी अलर्ट

कावेरी नदी विवाद : विजय के मंत्री का कर्नाटक CM पर हमला, कहा- स्टालिन की सुनते हैं, कांग्रेस की नहीं
राष्ट्रीय

कावेरी नदी विवाद : विजय के मंत्री का कर्नाटक CM पर हमला, कहा- स्टालिन की सुनते हैं, कांग्रेस की नहीं

ड्रोन से मौत की डिलीवरी! बीकानेर बॉर्डर पर 10 किलो हेरोइन, 11 हथियार बरामद, पंजाब कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता
राष्ट्रीय

ड्रोन से मौत की डिलीवरी! बीकानेर बॉर्डर पर 10 किलो हेरोइन, 11 हथियार बरामद, पंजाब कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता

सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण क्षेत्र में शिक्षा के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ज्ञान, संस्कार और कौशल से आत्मनिर्भर बनेगी प्रदेश की नई पीढ़ी वर्ष 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे आज के विद्यार्थी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल-बैरसिया म
मध्यप्रदेश

सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण क्षेत्र में शिक्षा के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ज्ञान, संस्कार और कौशल से आत्मनिर्भर बनेगी प्रदेश की नई पीढ़ी वर्ष 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे आज के विद्यार्थी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल-बैरसिया म

NEET आंदोलन के बाद संभाजीनगर में जुटेंगे CJP के नेता, 5 अगस्त की बैठक में तय होगी आगे की रणनीति
राष्ट्रीय

NEET आंदोलन के बाद संभाजीनगर में जुटेंगे CJP के नेता, 5 अगस्त की बैठक में तय होगी आगे की रणनीति