राजस्व महा अभियान के तहत ग्राम धनेरियाकला में संयुक्त शिविर सम्पन्न
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण विशेष राजस्व महा अभियान के आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को ग्राम धनेरियाकला में संयुक्त शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में तहसीलदार श्री संजय मालवीय , थाना प्रभारी बघाना श्री आर.एस.डांगी, पंचायत एवं सेवा सहकारी संस्था के कर्मचारियों ने राजस्व अमले के साथ मिलकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में अतिक्रमण, रास्ता विवाद, पीएम किसान, रजिस्ट्री एवं ई.के.वाई.सी. से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। संयुक्त शिविर से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर राजस्व एवं पुलिस संबंधी सेवाएं उपलब्ध हुईं, जिससे नागरिकों को त्वरित राहत मिली है।