Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

एसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए युवाओं को मिलेगा नशामुक्ति का संदेश

Author
Admin Malwa First 25 जुलाई 2026, 05:10 pm
एसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए युवाओं को मिलेगा नशामुक्ति का संदेश
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने तथा उन्हें खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला पुलिस नीमच द्वारा "एसपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट" का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 26 से 30 जुलाई 2026 तक दशहरा मैदान, नीमच में आयोजित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं में नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। प्रतियोगिता में जिले की 17 फुटबॉल टीमें भाग लेंगी, जो खेल भावना के साथ-साथ नशामुक्ति का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाएंगी। टूर्नामेंट की तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने पुलिस कंट्रोल रूम में विभिन्न फुटबॉल क्लबों के सचिवों की बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी टीमों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। जिला पुलिस द्वारा अभियान के दौरान प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित यह फुटबॉल प्रतियोगिता युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों के प्रति प्रेरित करने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की एक अभिनव पहल है। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आमजन से अपील की है कि वे "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" को जनभागीदारी का अभियान बनाएं। स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।
Ad

ताज़ा खबरें