Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हालग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाईकैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहचकर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामलाVideo: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकारNepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाहभारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंहस्थ-2028 से पहले निकाली जाएगी भव्य एकात्म यात्रा, जिसका सिंहस्थ के दौरान होगा समापन संतों के आशीर्वाद से पमुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियानदेशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता

Author
Admin Malwa First 07 अगस्त 2026, 07:00 pm
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता
मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ किए जा रहे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा तहसील के ग्राम पंचायत ढाकनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर आत्मीय संवाद किया तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके सीखने के स्तर का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने एलईडी के माध्यम से बच्चों को अक्षर ज्ञान,अंक ज्ञान, चित्र पहचान एवं फलों के नाम से संबंधित गतिविधियां कराईं। बच्चों से गिनती, अंग्रेजी वर्णमाला तथा कविताएं सुनकर उनके शैक्षणिक स्तर का परीक्षण किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गिनती सुनाई,अक्षर पहचान, फलों के नाम बताए तथा कविताएं भी प्रस्तुत कीं। कलेक्टर ने बच्चों की सक्रिय सहभागिता एवं आंगनवाड़ी में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी में अध्ययनरत एसईएम श्रेणी के बच्चों से भी संवाद किया। बच्चों ने उन्हें अक्षर ज्ञान पढ़कर सुनाया, जिससे उन्होंने उनकी सीखने की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी आने, खेल-खेल में सीखने और अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित भी किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन , नियमित टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों तक विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।कलेक्टर ने गंभीर कुपोषण से ग्रसित दो बच्चों की माताओं को न्यूट्री बास्केट भी वितरित की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव , एसडीएम सुश्री किरण आंजना, परियोजना अधिकारी श्री ईरफान अंसारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Ad

ताज़ा खबरें

झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
राष्ट्रीय

झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरल
राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरल

हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Video
राष्ट्रीय

हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Video

ई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान
मध्यप्रदेश

ई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई