Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हालग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाईकैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहचकर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामलाVideo: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकारNepal Flood: 165 शव बरामद, 28 देशों के 476 लोग लापता, 80 पुल और 40 KM सड़क तबाहभारत की सनातन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता का केंद्र बनेगा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंहस्थ-2028 से पहले निकाली जाएगी भव्य एकात्म यात्रा, जिसका सिंहस्थ के दौरान होगा समापन संतों के आशीर्वाद से पमुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियानदेशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा

झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Author
Prabhat Khabar 28 अगस्त 2026, 06:45 am
झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में और 28 अगस्त से 2 सितंबर तक उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो सकती है.

इन इलाकों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है. विभाग के अनुसार, 2 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है1 इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं, 28 से 29 अगस्त और 1 से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

विदर्भ में 28 अगस्त और 2 सितंबर को बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ का कैसा रहेगा मौसम? 28 अगस्त को छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. चेतावनी के अनुसार एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के अलावा गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है.

वहीं, 29 अगस्त को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. बिहार का मौसम कैसा रहेगा? 28 अगस्त को बिहार के पश्चिमी, उत्तरी और मध्य जिलों (जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, नालंदा और बेगूसराय) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यहां भारी बारिश, मेघगर्जन और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों (इनमें पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर शामिल हैं) में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

बिहार का मौसम मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में 28 से 30 अगस्त 2026 के दौरान पूरे राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इसके साथ ही, 28 अगस्त को उत्तर-मध्य भागों (चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह) में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि 29 और 30 अगस्त को उत्तर-पूर्वी (दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह), मध्य (धनबाद) और दक्षिण-पूर्वी (पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather: रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, 6 दिन तक बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 28 अगस्त को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के दौरान गरज-चमक/बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है.

शाम से रात के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इसके विपरीत, 29 अगस्त को बारिश की संभावना नहीं है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. ये भी पढ़ें: UP में 28 अगस्त को बदलेगा मौसम का मिजाज: पूर्वी हिस्सों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम? मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार, राजस्थान में 28 अगस्त से आगामी एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने और कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की संभावना है.

इसके बाद, सितंबर के पहले सप्ताह (4 से 7 सितंबर) के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है..

Ad

ताज़ा खबरें

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरल
राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरल

हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Video
राष्ट्रीय

हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Video

ई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान
मध्यप्रदेश

ई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई

कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्ता
राष्ट्रीय

कैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्ता