Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

राष्ट्रीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया शुभारंभ

Author
Admin Malwa First 05 जुलाई 2026, 04:27 pm
राष्ट्रीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया शुभारंभ
जिला शतरंज संघ, नीमच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को टाउन हॉल, नीमच में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में नीमच सहित मध्यप्रदेश एवं देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों द्वारा सहभागिता की जा रही है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शतरंज की पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता की सबसे कम आयु की प्रतिभागी 4 वर्षीय सानवी गर्ग (नीमच) एवं सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी 85 वर्षीय श्री आर.के. गुप्ता (झांसी) ने भी कलेक्टर श्री चंद्रा के साथ प्रतीकात्मक चाल चलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि एकाग्रता , धैर्य, अनुशासन, तार्किक सोच एवं निर्णय क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिले में शतरंज के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए आगामी माहों में राष्ट्रीय स्तर की और शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही जिले के खिलाड़ियों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शतरंज प्रशिक्षकों की व्यवस्था करने की दिशा में भी आवश्यक पहल की जाएगी। कलेक्टर श्री चंद्रा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रतियोगिता सीखने, स्वयं को परखने और आगे बढ़ने का अवसर होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूर्ण आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प ही खिलाड़ी को उत्कृष्टता के शिखर तक पहुंचाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को प्रोत्साहित करना, जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं आत्मविश्वास का विकास करना है। इस आयोजन से जिले की उभरती शतरंज प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Ad

ताज़ा खबरें