Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीएम हेल्पलाइन शिविर में एसपी राजेश व्यास की सख्ती: 13 शिकायतों का मौके पर निराकरण, 57 फरियादियों की सुनी समस्याएं

Author
Mukesh Rathor 26 मई 2026, 04:20 pm
सीएम हेल्पलाइन शिविर में एसपी राजेश व्यास की सख्ती: 13 शिकायतों का मौके पर निराकरण, 57 फरियादियों की सुनी समस्याएं
**नीमच। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने स्वयं उपस्थित होकर आमजन की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष शिविर का उद्देश्य लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और जनता से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना था। शिविर में सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 13 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद कराया गया। इसके अलावा जनसुनवाई के दौरान करीब 57 फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एसपी श्री व्यास ने संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए। एसपी श्री व्यास ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समय पर और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामले, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अन्य जनसमस्याओं पर विशेष प्राथमिकता देने को कहा गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, एसडीओपी जावद रोहित राठौर, एसडीओपी मनासा निकीता सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।**
Ad

ताज़ा खबरें