Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हुई हिंसा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, एनआईए जांच की मांगसोनम वांगचुक से मिलने गए सांसदों को रोका गया, संजय सिंह ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोपक्रांति ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में बढ़ाया भारत का मान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हमारी बेटियां किसी से कम नहीं, क्रांति लेकर आईं हैं प्रदेश में खेल क्रांति लार्ड्स के प्रतिष्ठित टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं सुश्री ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देशमिलावटी एवं सिंथेटिक दूध के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान शुरूबिना खाद्य पंजीयन संचालित मिल्क प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, रामपुरा में दूध निर्माण व विक्रय कराया बंद दुधलाई और खेतपाल्या की डेयरियों पर खाद्य विभाग का छापा, दूध के नमूने भोपाल लैब भेजे, नोटिस जारीHimachal Monsoon Alert: बादल फटने से कांगड़ा बेहाल, मकान ढहे, कई जिलों में बाढ़ का खतरामुख्यमंत्री डॉ. यादव चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल | अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को देंगे श्रद्धांजलि, किसानों से करेंगे संवाद 340 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगातमंदिर की भूमि पर फसल बोने से रोकने का आरोप, पुजारी ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार 17 वर्षों से सेवा दे रहे पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय बोले— प्रशासनिक आदेशों के बावजूद नहीं मिल रहा भूमि पर कब्जा, जान से मारने की धमकी का भी लगाया आरोपराष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विधानसभा में मिले आगर-मालवा और जबलपुर के मेधावी विद्यार्थी विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखी, शासकीय प्रक्रियाओं से हुए अवगतऑफिशियल कैब में एयरलाइन की महिला क्रू मेंबर से रेप, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तारबच्चों की सेहत पर विशेष फोकस: नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर, 270 विद्यार्थियों का हुआ परीक्षणजवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्यामालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरउद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयन

थानो में ही मिलेगा साइबर अपराधों का समाधान: पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने हर थाने में शुरू की साइबर हेल्प डेस्क

Author
Mukesh Rathor 23 मई 2026, 02:58 pm
थानो में ही मिलेगा साइबर अपराधों का समाधान: पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने हर थाने में शुरू की साइबर हेल्प डेस्क
**नीमच, 23 मई 2026। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में नीमच पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में जिले के सभी पुलिस थानों में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, ताकि साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को शिकायत के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें थाने स्तर पर ही सहायता मिल सके। इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के प्रत्येक थाने से 03-03 आरक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के करीब 30 पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान साइबर सेल नीमच द्वारा पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों के समाधान के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें NCRP, SANCHAR SATHI, SAMANVAY, CEIR और CYBER POLICE PORTAL जैसे महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म का उपयोग सिखाया गया। पुलिस कर्मियों को बताया गया कि साइबर अपराध की शिकायत मिलने पर उसे तत्काल 1930 हेल्पलाइन और साइबर पोर्टल पर दर्ज कर पीड़ितों को जल्द राहत कैसे दिलाई जा सकती है। प्रशिक्षण में पोर्टलों का प्रैक्टिकल डेमो भी दिया गया तथा शिकायतों के निस्तारण और अनुसंधान को मजबूत बनाने के तरीके समझाए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने कहा कि साइबर हेल्प डेस्क पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है, ताकि वे साइबर अपराधों के मामलों में तेजी और प्रभावशीलता के साथ कार्य कर सकें तथा पीड़ितों को त्वरित समाधान दिला सकें।**
Ad

ताज़ा खबरें

‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हुई हिंसा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, एनआईए जांच की मांग
राष्ट्रीय

‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हुई हिंसा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, एनआईए जांच की मांग

सोनम वांगचुक से मिलने गए सांसदों को रोका गया, संजय सिंह ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक से मिलने गए सांसदों को रोका गया, संजय सिंह ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

क्रांति ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में बढ़ाया भारत का मान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हमारी बेटियां किसी से कम नहीं, क्रांति लेकर आईं हैं प्रदेश में खेल क्रांति लार्ड्स के प्रतिष्ठित टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं सुश्री
मध्यप्रदेश

क्रांति ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में बढ़ाया भारत का मान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हमारी बेटियां किसी से कम नहीं, क्रांति लेकर आईं हैं प्रदेश में खेल क्रांति लार्ड्स के प्रतिष्ठित टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं सुश्री

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
नीमच

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

मिलावटी एवं सिंथेटिक दूध के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान शुरू
नीमच

मिलावटी एवं सिंथेटिक दूध के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान शुरू