Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पाकिस्तान और चीन की हरकतों पर नजर रखेगा भारत का 'नॉटी बॉय', जानिए EOS-05 की क्या है खासियतजिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसम

रामपुरा में जनसेवा को मिलेगा नया केंद्र: विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के कार्यालय का 27 मई को होगा भव्य शुभारंभ

Author
Mukesh Rathor 26 मई 2026, 04:48 pm
रामपुरा में जनसेवा को मिलेगा नया केंद्र: विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के कार्यालय का 27 मई को होगा भव्य शुभारंभ
**रामपुरा। क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से रामपुरा में विधायक कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के नए विधायक कार्यालय के उद्घाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार 27 मई 2026 को रामपुरा में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक कार्यालय शुभारंभ समारोह शाम 4:30 बजे पुराना बस स्टैंड, दरवाजे के पास मुख्य रोड रामपुरा स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के बाद विश्राम गृह रामपुरा में स्नेहभोज का आयोजन भी रखा गया है। भाजपा मंडल रामपुरा एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क अभियान चला रहे हैं तथा लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का निमंत्रण दिया जा रहा है। विधायक कार्यालय किसी भी जनप्रतिनिधि और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों, जनसुनवाई, शासकीय योजनाओं की जानकारी और जनता की समस्याओं के समाधान को गति मिलती है। ऐसे में रामपुरा में नए विधायक कार्यालय की शुरुआत क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कार्यालय शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं के लिए अधिक सुविधा मिलेगी। लोगों को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचने में आसानी होगी और विकास कार्यों की निगरानी भी प्रभावी ढंग से हो सकेगी। आयोजकों ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक और सफल बनाएं।**
Ad

ताज़ा खबरें