Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

ग्राम पंचायत झातला में जन कल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं के तहत 18 आवेदन प्राप्त

Author
Mukesh Rathor 15 जून 2026, 09:12 pm
ग्राम पंचायत झातला में जन कल्याण शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं के तहत 18 आवेदन प्राप्त
झातला। ग्राम पंचायत झातला में शासन के निर्देशानुसार जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना रहा। शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कुल 18 आवेदन प्रस्तुत किए गए। शिविर के दौरान आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि, लाड़ली बहना योजना तथा विभिन्न विभागों की राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। साथ ही नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं अन्य शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों द्वारा अभियान अवधि के दौरान प्राप्त प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। शिविर में प्राप्त आवेदनों की सुनवाई कर कुछ आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बताया। शिविर में पंचायत जन प्रतिनिधियों, सिंगोली तहसीलदार महोदय व शिविर के नोडल अधिकारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एम एल वर्मा एवम विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जन कल्याण शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं प्रशासन को जनता के करीब लाने का सफल प्रयास किया गया। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
Ad

ताज़ा खबरें