Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट कीकिसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिताChhattisgarh Paper Leak: सुई से छेदकर निकाला पर्चा, 11 हजार में बेचा; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तारहोमवर्क न करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, बच्चे की हुई मौत, CCTV वीडियो वायरलचुनौतियां को अवसर में बदलकर एमपी अब सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आजादी का अमृतकाल चल रहा है, हम सब मिलकर देश के विकास के लिए आगे बढ़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव इकॉनामिक टाईम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में हुए शामिलBCI के को-चेयरमैन सदाशिव रेड्डी ने मांगा चेयरमैन मनन मिश्रा का इस्तीफा, कहा-Bar बेहतर का हकदारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. एकनाथ रानाडे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती पर किया नमनसुर्खियों पर क्यों है तुकाराम मुंडे? ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत एक और रेस्तरां का लाइसेंस सस्पेंडJantar Mantar पर प्रदर्शनकारियों की मांग: आरक्षण सिर्फ गरीबों को मिले, SC/ST एक्ट खत्म करने की उठी आवाजमौसम : अगले 3 तीन किन राज्यों में होगी भारी बारिश? IMD ने दी जानकारीसरकारी स्कूल का जायजा लेने से पहले क्यों जरूरी है परमिशन ? CJP विवाद से समझिए पूरा नियमकेन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शिक्षा विजन को साकार करेगा नीमच का अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालय

Author
Admin Malwa First 02 अगस्त 2026, 05:27 pm
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शिक्षा विजन को साकार करेगा नीमच का अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में नीमच में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शासकीय सांदीपनि विद्यालय तैयार किया गया है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में विकसित यह विद्यालय जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक संसाधनों का लाभ उपलब्ध कराएगा। लगभग 12,865 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित यह विद्यालय भूतल सहित चार मंजिला (जी+3) भवन है। विद्यालय का निर्माण आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यहां विशाल कक्षाएं, पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश और बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था की गई है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा। छोटे बच्चों के लिए विशेष किंडरगार्टन कक्षाएं और आकर्षक प्ले एरिया विकसित किया गया है। वहीं विज्ञान, कंप्यूटर सहित विभिन्न विषयों के अध्ययन के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बहुउद्देशीय हॉल, योग एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यवस्था तथा खेलकूद के लिए 200 मीटर का रनिंग ट्रैक विकसित किया गया है। इसके अलावा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मिड-डे मील व्यवस्था, कैंटीन, स्वच्छ पेयजल, पृथक शौचालय तथा बस, साइकिल एवं अन्य वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। परिसर में हरित क्षेत्र और उद्यान भी विकसित किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिल सके। शासकीय सांदीपनि विद्यालय केवल एक नया विद्यालय भवन नहीं है, बल्कि आधुनिक शिक्षा, बेहतर अधोसंरचना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह विद्यालय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जिले के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया केंद्र बनेगा।
Ad

ताज़ा खबरें