Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वादISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तारपन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवामुख्यमंत्री डॉ. यादव पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे | पारम्परिक पीतल शिल्प कला की सराहना कीगौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशिप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान के क्षेत्र में हुए कार्यों से बढ़ा है भारत का मान-सम्मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिया संदेश मेपकास्ट द्वारा इसरो के सहयोग से 22 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय सेटेराष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं, सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में | टीकमगढ़ में शिकायतकर्ताओं से किया संवाद जिला पंजीयक सहकारिता को निलंबित करने के निर्देशजनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक उद्योग, रोजगार और कौशल विकास पर सरकार का है विशेष फोकस टीकमगढ़ की पीतल शिल्प कलाकारों को करेंगे प्रोत्साहित सुशासन पहलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारीCM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, MEA ने क्यों नहीं दी क्लीयरेंस ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में आंगनवाड़ी और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया | लाडली बहनों और बेटियों ने रक्षासूत्र बांधकर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री ने बच्चों को लाड़-दुलार कियामुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में मध्यप्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर संवाद

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न

Author
Admin Malwa First 01 अगस्त 2026, 06:42 pm
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न
आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समारोह की सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में मुख्य समारोह से लेकर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, सुरक्षा, चिकित्सा, आमंत्रण, फोटोग्राफी तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना निर्धारित की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी विभागीय कार्यालय 15 अगस्त को प्रातः निर्धारित समय पर ध्वजारोहण करेंगे तथा अधिकारी-कर्मचारी मुख्य समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्य जिला स्तरीय समारोह शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, नीमच में आयोजित होगा, जहां मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण एवं संदेश वाचन किया जाएगा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। बैठक में आयोजन स्थल पर मंच, बेरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, साफ-सफाई, पेयजल, बैठक व्यवस्था, जनरेटर, पार्किंग, पुष्प सज्जा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था, अग्निशमन, चिकित्सा दल, एम्बुलेंस तथा आवश्यक प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को आयोजित होगा, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के चयन के लिए निर्धारित समिति द्वारा विद्यालयों के कार्यक्रमों का परीक्षण कर अंतिम चयन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना पर आधारित होंगे तथा उनकी समय-सीमा भी निर्धारित की गई है। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जाने की प्रक्रिया भी तय की गई। विभागों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित प्रारूप में पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रस्ताव अनिवार्य रूप से समय पर प्रस्तुत करें। प्रस्तावों के परीक्षण एवं अंतिम चयन के लिए समिति का गठन भी किया गया है। इसके अलावा समारोह में पुरस्कार वितरण, विद्यार्थियों के लिए मिष्ठान वितरण, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, आमंत्रण-पत्रों का मुद्रण एवं वितरण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान, मुख्य अतिथियों के भोजन की व्यवस्था तथा समारोह में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी विभागवार निर्धारित की गईं। बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए तथा 13 अगस्त को होने वाले अंतिम पूर्वाभ्यास एवं 15 अगस्त के मुख्य समारोह में सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, जिससे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन गरिमा एवं अनुशासन के साथ संपन्न हो सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री श्रुति भयड़िया सहित जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Ad

ताज़ा खबरें

केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा
मध्यप्रदेश

केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वाद

ISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तार
राष्ट्रीय

ISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तार

पन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवा
मध्यप्रदेश

पन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे | पारम्परिक पीतल शिल्प कला की सराहना की
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे | पारम्परिक पीतल शिल्प कला की सराहना की