Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

नीमच में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले

Author
Mukesh Rathor 05 जुलाई 2026, 07:12 pm
नीमच में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले
नीमच। जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा (IAS) ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के तबादले और नवीन पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार बसंतीलाल डाबी को रतनगढ़ टप्पा से सिंगोली, रूपसिंह राजपूत को मनासा से रतनगढ़, मुगेन्द्रसिंह सिसोदिया को रामपुरा से नीमच नगर, कमलेश डुडवे को जावद से रामपुरा, नवीन गर्ग को जावद से कुकड़ेश्वर, अजेंद्र नाथ प्रजापति को नीमच नगर से मनासा, नरेंद्र कुमार बरोठिया को रामपुरा से मनासा, बालकृष्ण मकवाना को सिंगोली से जावद तथा नवीन छलोत्रे को कुकड़ेश्वर टप्पा से जावद पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य विभिन्न तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना, राजस्व कार्यों में तेजी लाना तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना बताया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Ad

ताज़ा खबरें