Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

बिना खाद्य पंजीयन संचालित मिल्क प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, रामपुरा में दूध निर्माण व विक्रय कराया बंद दुधलाई और खेतपाल्या की डेयरियों पर खाद्य विभाग का छापा, दूध के नमूने भोपाल लैब भेजे, नोटिस जारी

Author
Mukesh Rathor 22 जुलाई 2026, 08:09 pm
बिना खाद्य पंजीयन संचालित मिल्क प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, रामपुरा में दूध निर्माण व विक्रय कराया बंद दुधलाई और खेतपाल्या की डेयरियों पर खाद्य विभाग का छापा, दूध के नमूने भोपाल लैब भेजे, नोटिस जारी
रामपुरा (नीमच)। जिले में मिलावटी एवं सिंथेटिक दूध के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रामपुरा तहसील के विभिन्न दुग्ध प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान एक मिल्क प्लांट बिना वैध खाद्य पंजीयन के संचालित मिलता पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए खाद्य निर्माण, भंडारण एवं विक्रय बंद करा दिया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ग्राम दुधलाई स्थित श्री सांवरिया मिल्क प्लांट का निरीक्षण किया। यहां 5 हजार लीटर क्षमता की बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) में लगभग 4 हजार लीटर मिश्रित दूध भंडारित मिला। जांच के दौरान प्लांट संचालक कमलेश कुमार जाट के प्रतिष्ठान का वैध खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया। इस पर विभाग ने मिश्रित दूध का नमूना जांच के लिए लिया तथा बिना वैध पंजीयन संचालित हो रहे प्लांट पर खाद्य निर्माण, भंडारण एवं विक्रय तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए भविष्य में वैध पंजीयन के बिना व्यवसाय नहीं करने के निर्देश दिए। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा-32 के तहत नोटिस भी जारी किया गया। इसी अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र खेतपाल्या स्थित श्री बालाजी फ्रेश दुग्ध डेयरी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां 5 हजार लीटर क्षमता की बीएमसी में लगभग 1500 लीटर दूध भंडारित मिला। विभागीय टीम ने दूध का नमूना गुणवत्ता जांच के लिए लिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर संचालक को धारा-32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। अभियान के दौरान लिए गए सभी दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सभी डेयरी संचालकों को निर्देश दिए कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए ही व्यवसाय संचालित करें। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी, यशवंत कुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
Ad

ताज़ा खबरें

नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय

नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

IMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड
राष्ट्रीय

IMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप
राष्ट्रीय

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप

सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसार
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसार

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादल