Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशिजिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्नतीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षणपीएम मोदी का NCPI सांसदों को संदेश- जब बंगाल और ओडिशा समृद्ध थे, तब भारत भी हर तरह से समृद्ध था

जल गंगा संवर्धन अभियान- जिले में सभी अमृत सरोवरों के कार्य पूर्ण

Author
Admin Malwa First 09 जून 2026, 10:16 pm
जल गंगा संवर्धन अभियान- जिले में सभी अमृत सरोवरों के कार्य पूर्ण
कलेक्टर ने की समीक्षा, 3200 में से 3017 कार्य पूर्ण कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव की विशेष पहल पर #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान तहत नीमच जिले में मनरेगा से निर्मित हो रहे सभी 10 अमृत सरोवरों का कार्य पूर्ण हो गया है। साथ ही जल ग्रहण परियोजना अंतर्गत बड़ी क्षमता के तालाबों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। ◾जनभागीदारी से दिख रहे सकारात्मक परिणाम- कलेक्टर श्री चंद्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री वैष्णव द्वारा अभियान की सतत समीक्षा की जा रही है। जन भागीदारी से तालाबों से गाद(मिट्टी) निकालकर खेतों में डलवाने, प्राचीन बावड़ियों एवं कुओं की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार तथा जल संरचनाओं के सुधार व वृक्षारोपण की तैयारी के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। कुओं में पर्याप्त जल स्तर के लिए 1900 से अधिक कूप वाटर रिचार्ज के कार्य संपन्न हो चुके हैं। ◾गंगोत्र हरित परियोजना: -ग्राम पंचायत लासूर में बोरखेड़ी नदी के उद्गम स्थल के समीप 2500 पौधरोपण* की तैयारी व्यापक पैमाने पर की जा रही है। ◾समीक्षा बैठक में समय-सीमा तय: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पूर्णता हेतु चिन्हित जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण से संबंधित 3200 कार्यों में से 3017 कार्य पूर्ण हो चुके हैं । *केवल 183 कार्य शेष हैं। बैठक में एक-एक कार्य की प्रगति की समीक्षा कर सभी शेष कार्यों को 18 जून तक पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच/जावद/मनासा, जनपद पंचायतों के उपयंत्री, सहायक यंत्री, एवं पंचायतों के सचिव उपस्थित थे। यह जानकारी परियोजना अधिकारी जिला पचायत श्री सुशील दौराया ने दी है।
Ad

ताज़ा खबरें